बनिहाल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar National Highway) पर फंसे वाहन में दो लोग मृत मिले हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बता दें कि बर्फबारी (Jammu-Srinagar snowfall) के बाद रविवार लगातार दूसरा दिन रहा जब राजमार्ग को यातायात के लिए बंद रखा गया है. अधिकारियों ने बताया कि शबीर अहमद मीर (22) और मजीद गुलजार मीर (30) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले स्थित करालपोरा गांव के रहने वाले थे और श्रीनगर जाने के लिए निकले थे लेकिन जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी के मद्देनजर शनिवार सुबह रास्ता बंद होने की वजह से फंस गए थे. उन्होंने बताया कि दोनों रविवार सुबह वाहन में अचेत अवस्था में मिले थे, उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
कश्मीर घाटी में हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद करना पड़ा
अधिकारियों ने बताया कि तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि मौत ठंड की वजह से हुई या दम घुटने से. उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए उन्होंने वाहन में हीटर चला रखा था. दोनों लोगों की मौत के खिलाफ रेलवे चौक बनिहाल में वाहनों के चालकों और उनके सहयात्रियों ने हिंसक प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने बताया कि भीड़ द्वारा पत्थरबाजी करने के बाद वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Video: श्रीनगर में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, पारा माइनस में पहुंचा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं