विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

जम्मू कश्मीर : कुलगाम में सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया, एक ने किया सरेंडर

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर जानकारी दी की एनकाउंटर में तीन में से दो आतंकी मारे गए हैं, जबकि एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया है.

जम्मू कश्मीर : कुलगाम में सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया, एक ने किया सरेंडर
प्रतीकात्मक फोटो.
  • कुलगाम में सेना की टुकड़ी पर हुआ था हमला
  • सेना से जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया
  • एक आतंकी ने सेना के सामने किया आत्मसमर्पण
श्रीनगर: राज्यपाल शासन लागू होने के बाद भी जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी नहीं आई है. रविवार को कुलगाम में गश्त पर निकली सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला कर दिया. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर जानकारी दी की एनकाउंटर में तीन में से दो आतंकी मारे गए हैं, जबकि एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक तीसरे आतंकी से गोला बारूद और हथियार बरामद हुए हैं. मारे गए आतंकियों में से एक शकूर डार लश्कर का डिविज़नल कमांडर हो सकता है. इससे पहले आतंकियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती वाहन पर हमला किया था, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई थी.
   

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने उस समय हमला किया जब जम्मू- कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले एक राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चला रहे थे. 
 
पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) एसपी वैद ने बताया ने बताया कि दो आतंकी अब तक मारे गए हैं. कार्रवाई अभी भी जारी है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में एक हफ्ते पहले बीजेपी ने पीडीपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया, जिससे राज्य में तीन साल पुरानी सरकार गिर गई. महबूबा मुफ्ती के इस्तीफा देने के बाद 20 जून को राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था. 

गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनकर बिपिन रावत ने एक दिन पहले ही कश्मीर घाटी के अपने दिनभर के दौरे के दौरान नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों और कश्मीर के आंतरिक इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी. श्रीनगर में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों और कश्मीर के आंतरिक इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए कश्मीर घाटी का दौरा किया था. उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख के साथ सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी थे. सेना प्रमुख ने सीमांत जिलों कुपवाड़ा और बारामुला में नियंत्रण रेखा के पास स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया था.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu & Kashmir, Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com