भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में अगर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसका पूरा श्रेय उसके अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण को दिया जाना चाहिए.
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में भारत को मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ जैसे गेंदबाजों पर निर्भर रहना होगा, इनमें सिराज सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, जिनके नाम 51 वनडे मुकाबले दर्ज हैं,
न्यूजीलैंड दौरे के व्यस्त कार्यक्रम में वनडे सीरीज के बाद टेस्ट मुकाबले भी खेले जाने हैं। ऐसे में भारतीय टीम को अलग-अलग प्रारूपों की तैयारी एक साथ करनी पड़ रही है, जिसका असर खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी पड़ा है.
कार्यक्रम के व्यस्त होने से टीम की तैयारियों पर पड़ने वाले असर से जुड़े सवाल पर गंभीर ने कहा, ‘‘मेरे लिए हर सीरीज जीतना महत्वपूर्ण है. । यह सिर्फ न्यूजीलैंड में जीतने की बात नहीं है. हर सीरीज जीतना चुनौतीपूर्ण होता है। अगर आप देखें तो वनडे क्रिकेट में यह शायद हमारा सबसे अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण होगा.''
उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में कोई बात नहीं करेगा, लेकिन आंकड़ों पर नजर डालें तो आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने एक-एक मैच खेले हैं। गुरनूर ने 10 ( नौ वनडे) खेले हैं। हमारे सबसे अनुभवी गेंदबाज अर्शदीप सिंह (18 वनडे) हैं. ''
उन्होंने कहा, ''इसके बावजूद अगर हम वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इसका पूरा श्रेय इस गेंदबाजी आक्रमण और इन युवा खिलाड़ियों को जाएगा. हमारी बल्लेबाजी में काफी अनुभव है. बल्लेबाजी में हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं.''
विदेशी परिस्थितियों में गेंदबाजों की भूमिका को अहम करार देते हुए गंभीर ने कहा, ‘‘जब आप विदेश दौरे पर होते हैं तो खासकर वनडे और टेस्ट क्रिकट में सीरीज आपके गेंदबाज जिताते हैं. इसलिए अगर हम वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो बल्लेबाजों की ज्यादा चर्चा करने के बजाय गेंदबाजों को इसका बड़ा श्रेय दिया जाना चाहिए.''
(भाषा के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें | फिलिप्स बने रन मशीन, अभिषेक नंबर-2, एलन से आगे निकले नमन धीर, T20 सीरीज के बाद टॉप -5 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | IND vs NZ ODI: सीरीज का आगाज नहीं हुआ, न्यूजीलैंड की लग गई लंका, 2 स्टार हुए बाहर, जानें किन्हें मिला मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं