जम्मू कश्मीर : राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारी (प्रतीकात्मक फोटो)
श्रीनगर:
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. लांगेट इलाके में खुद को गोली मारने वाले जवान की पहचान राष्ट्रीय राइफल्स के बीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है." पिछले दिनों सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने बिहार के किशनगंज जिले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की है. घायल जवान का नाम राजकुमार यादव है और वह 19वीं बटालियन में तैनात है.
डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने जानकारी दी है कि घायल जवान का उपचार चल रहा है लेकिन हालत गंभीर है. राजकुमार यादव ने अपने सहयोगी की राइफल से खुद को गोली मारी है. उस वक्त वह कुरलीकोट सीमा चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे.
इनपुट : एजेंसियां

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu Kashmir, Rashtriya Rifles