जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से कई इलाकों में कर्फ्यू व पाबंदियां लगाई गई थी, अब जिन कुछ इलाकों में पाबंदियां हटाई गई हैं वहां के हाईस्कूल बुधवार से खुल जाएंगे. इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी. राज्य प्रशासन का कहना है कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बेहतर हो रही हैं. कानून व्यवस्था को लेकर कोई गंभीर समस्या नहीं है. फिलहाल एक महीने से 40 नेता हिरासत में हैं, इनमें पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं.
कश्मीर में मुहर्रम पर आतंकियों और उनके पनाहगारों की हिंसा फैलाने की योजना: सेना के सूत्र
गृह मंत्रालय के सूत्रों का दावा है कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार ने उनसे मिलने की अपील नहीं की है. महबूबा की बेटी ने सरकार के इस दावे को गलत बताया है. महबूबा की बेटी का कहना है कि उन्होंने 21 अगस्त को चिट्ठी लिखकर इजाज़त मांगी थी. जम्मू कश्मीर के सूचना जनसंपर्क विभाग की डायरेक्टर ने बताया कि मंगलवार से 15 टेलीफ़ोन एक्सचेंज खुल गए है, जबकि दस नए पुलिस स्टेशन गुरुवार से खुल जाएंगे.
Video: पाबंदियों पर बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक, फोन पर पाबंदी से जिंदगियां बचीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं