विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2018

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह का बयान- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंची

निर्मल ने एक समारोह के दौरान पत्रकारों से कहा कि हम आतंकवाद पर इस लड़ाई में निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं.सीमा पार से यह प्रतिक्रिया अपेक्षित थी लेकिन हमने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है.  

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह का बयान- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंची
जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ( फाइल फोटो )
श्रीनगर: जम्मू - कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आतंकवादियों द्वारा मासूम लोगों की हत्या किए जाने पर अलगाववादियों की चुप्पी की अलोचना करते हुए कहा कि राज्य में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंच गई है.  उन्होंने अलगाववादियों के साथ वार्ता का भी विरोध किया जो ‘‘ मासूम लोगों की हत्या के दौरान चुप थे और जब आतंकवादियों को खदेड़ा गया तो उन्होंने बंद का आह्वान किया. ’’ निर्मल ने एक समारोह के दौरान पत्रकारों से कहा कि हम आतंकवाद पर इस लड़ाई में निर्णायक चरण में पहुंच गए हैं.सीमा पार से यह प्रतिक्रिया अपेक्षित थी लेकिन हमने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है.  

आजादी कश्मीर घाटी के लिए विकल्प नहीं : फारुख अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि जो आत्मसपर्मण करने को तैयार हैं उन्हें शांतिपूर्ण जिंदगी बिताने का मौका दिया जाता है लेकिन जो लड़ने को उतारू हैं वे उसके परिणाम भुगत रहे हैं. दक्षिण कश्मीर में एक ही दिन में ( पिछले रविवार ) 13 आतंकवादियों को खदेड़ा गया और अन्य ने आत्मसपर्मण किया. यह कमजोर नीतियों के कारण नहीं हुआ.

वीडियो : बडगाम एक आतंकी ढेर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि सरकार बातचीत शुरू करें. उन्होंने पूछा कि आखिर किससे,‘‘जो मासूमों की हत्या कर रहे हैं या जो युवकों को हवाला के जरिए पैसे भेजकर पथराव करने के लिए उकसा रहे हैं.’’ निर्मल ने कहा,‘‘जब मासूम मारा जाता है तो हुर्रियत खामोश रहता है लेकिन जब एक आतंकवादी को खदेड़ा गया तो उन्होंने बंद बुला लिया.’’  उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अलगाववादियों और पाकिस्तान के साथ वार्ता की मांग कर राजनीति कर रहा है. 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com