विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

जम्मू कश्मीर : नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 स्थानीय निवासी की मौत

पिछले पंद्रह दिनों से लगातार पाक की तरफ़ से LoC पर गोलाबारी हो रही है, जिसका भारतीय सेना भी माकूल जवाब दे रही है.

जम्मू कश्मीर : नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 स्थानीय निवासी की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • जम्मू कश्मीर के नौशेला में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन
  • इसमें 1 स्थानीय निवासी की मौत हो गई
  • बार बार करता रहा है पाकिस्तान संघर्षविराम का उल्लंघन
जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. बीती शाम नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की. इस गोलाबारी में एक आम नागरिक ज़ख़्मी हुआ है.

पिछले पंद्रह दिनों से लगातार पाक की तरफ़ से LoC पर गोलाबारी हो रही है, जिसका भारतीय सेना भी माकूल जवाब दे रही है.बता दें कि पिछले दिनों सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के किये जा रहे संघर्षविराम उल्‍लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया.

VIDEO -जम्मू-कश्मीर में शहीद गरुड़ कमांडो के परिजनों ने लिया अशोक चक्र


पाकिस्तान के खिलाफ ‘‘सटीक’’ जवाबी कार्रवाई करते हुये पिछले चार दिनों में बीएसएफ ने मोर्टार के 9000 ये ज्यादा गोले दागे. इस दौरान कई जगहों पर दुश्मन की चौकियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के तेल डिपो को तबाह किया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com