- पाकिस्तान से तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम
- जम्मू-कश्मीर में बनेंगे 400 और बंकर
- पुंछ और राजौरी जिले में महीने भर के अंदर बनेंगे बंकर
भारत-पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच तनाव जारी है. इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में 400 अतिरिक्त बंकर बनाने को मंजूरी दे दी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों जिलों में 200-200 बंकर बनाये जाएंगे. गौर करने वाली बात यह है कि अगले एक महीने के अंदर ही निर्धारित मानकों के अनुरूप बंकर तैयार हो जाएंगे. आपको बता दें कि भारत-पाक के बीच तनाव जारी है. दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को भारत ने पाकिस्तानी सरजमीं पर पल रहे जैश के आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविर पर 1000 किलो के बम गिराए थे. इसमें काफी आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई. भारत ने करीब 12 मिराज लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया और 1000 किलो बमों की बारिश कर दी. इसके बाद पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आने लगी और उसने भारत के दावे को खारिज करने की कोशिश की.
कर्नाटक के मंत्री ने IAF की एयर स्ट्राइक पर उठाये सवाल, कहा- 2-3 दिन में सच्चाई आ जाएगी सामने
भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के अगले ही दिन पाकिस्तान के लड़ाकू जहाज भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे. IAF ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन 27 फरवरी को सुबह करीब दस बजे पाकिस्तानी वायुसेना के फाइटर प्लेन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सीमा में जा घुसे थे. पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराने के बाद अभिनंदन का विमान भी क्रैश हो गया. इस वजह से उन्हें किसी तरह पैराशूट की मदद से उतरना पड़ा. जब वह नीचे आए तब उन्हें एहसास नहीं था कि वह दुश्मन देश की धरती पर जा पहुंचे है. कुछ लोग उनके पास आए, जिनसे अभिनंदन ने पूछा कि वह कहां हैं. इस पर कुछ पाकिस्तानियों ने चालबाजी दिखाते हुए उनसे कहा कि आप भारत की धऱती पर हैं. मगर अभिनंदन को कुछ शक हुआ. इसके बाद वह भारत माता की जय के नारे लगाए. इसके बाद फिर पाकिस्तानियों ने उन्हें घेर लिया. अभिनंदन किसी तरह खुद को बचाने के लिए वहां से भागे. बाद में उन्हें पाकिस्तानी सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया.
पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने 60 साल पुराने मिग-21 को ही क्यों चुना?
वीडियो- पाक के एक विमान को मार गिराया: एमईए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं