विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

पाकिस्तान की 'नापाक' कोशिशों के बावजूद जम्मू-कश्मीर में जान-माल का कोई नुकसान नहीं, सोमवार से खुल जाएंगे स्कूल

जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अस्थिर करने के प्रयासों के बावजूद यहा जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Also Read in
पाकिस्तान की 'नापाक' कोशिशों के बावजूद जम्मू-कश्मीर में जान-माल का कोई नुकसान नहीं, सोमवार से खुल जाएंगे स्कूल
जम्मू कश्मीर के सभी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे.
  • जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर मुख्य सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • मुख्य सचिव बोले- जान-माल का नहीं हुआ है कोई नुकसान
  • मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम बोले-सोमवार से खुल जाएंगे स्कूल
जम्मू कश्मीर:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम (BVR Subrahmanyam) ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा अस्थिर करने के प्रयासों के बावजूद यहा जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं. ईद के दिन पाबंदियों में ढील दी गई, लेकिन 15 अगस्त के चलते कुछ पाबंदियां बनी रहीं. इस दौरान किसी की भी जान नहीं गई. उन्होंने बताया कि सोमवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मीडियाकर्मियों को प्रयाप्त पास जारी किए गए हैं. पाबंदियों की लगातार समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा, आतंकियों को फिर सक्रिय नहीं होने देंगे. पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है.  

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा- जम्मू-कश्मीर में पाबंदियां कुछ दिनों में हटा दी जाएंगी

बता दें, इससे पहले कश्मीर में मीडिया पर लगे बैन को हटाने के लिए दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अगले कुछ दिनों में कश्मीर से पाबंदियां हटा दी जाएंगी. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, 'जमीनी हकीकत का रोजाना जायजा लिया जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट को सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए.'

ब्लॉग: अनुच्छेद 370 तो हट गया, अब मोदी सरकार का अगला कदम क्या होगा...?

कश्मीर टाइम्स की एक्जीक्यूटिव एडिटर अनुराधा भसीन ने धारा  370 के हटने के बाद घाटी में कामकाजी पत्रकारों पर लगी पाबंदियों को चुनौती दी है. याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए कहा, 'हमने सुबह पेपर में पढ़ा है कि लैंडलाइन सर्विस शुरू ही गई है.  इस पर अनुराधा भसीन की ओर से कहा गया है कि सिर्फ कुछ लैंडलाइन चालू हैं. इस पर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि कश्मीर टाइम्स जम्मू से छपता है दिन पर दिन सेवाएं शुरू हो रही हैं. हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. 

शिवसेना बोली- पहले ट्रिपल तलाक, फिर अनुच्छेद 370 और अब जल्द लागू हो जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि इनका अखबार रोज छप रहा है. सुरक्षा एजेंसी रोजाना नजर रख रही हैं. हालात का जायजा लिया जा रहा है. कोर्ट को एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए.  कुछ दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे.  सभी न्यूज पेपर रिलीज हो रहे है आखिर कश्मीर टाइम्स क्यों नहीं. हम रोज ही थोड़ा-थोड़ा कर के बैन हटा रहे हैं. हर रोज हम परिस्थितियों को देखकर ढील दी रहे हैं.

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने गृहमंत्री को लिखा खत- पशुओं की तरह किया कैद, मीडिया से बात करने पर परिणाम भुगतने की दी धमकी

VIDEO: अनुच्छेद 370 पर याचिकाकर्ता को फटकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
J&K Chief Secretary, BVR Subrahmanyam, Srinagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com