विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

कश्मीर में भूकंप के झटके, केंद्र बना अफगानिस्तान का हिदूकुश इलाका

कश्मीर में शनिवार रात रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि नहीं हुई है.

कश्मीर में भूकंप के झटके,  केंद्र बना अफगानिस्तान का हिदूकुश इलाका
प्रतीकात्मक फोटो
  • कश्मीर में भूकंप के झटके
  • 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटका महसूस किए गए
  • केंद्र बना अफगानिस्तान का हिदूकुश इलाका
श्रीनगर: कश्मीर में शनिवार रात रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि नहीं हुई है. मौसम विभाग अधिकारी के मुताबिक, "शनिवार रात 11.15 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए."

VIDEO: दिल्‍ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था इसका केंद्र
उन्होंने बताया, "भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में 100 किलोमीटर की गहराई में था." अधिकारी ने बताया कि इस भूकंप का निर्देशांक 36.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.5 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा. कश्मीर में अमूमन भूकंप आते रहते हैं और यह इस लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake, Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com