- जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पाक पीएम और मुनीर के पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है
- पोस्टरों में पाकिस्तान द्वारा ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के प्रयासों की सराहना की गई है
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पोस्टर दिखाए गए हैं जिनके जरिए माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई है
जम्मू‑कश्मीर के डोडा जिले के ‘पुल डोडा' इलाके में दीवारों पर विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है. इन पोस्टरों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तस्वीरें और पाकिस्तान का झंडा नजर आ रहा है. इन पोस्टरों को कथित तौर पर ‘जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट' नामक संगठन द्वारा चस्पा किया गया है. पोस्टरों में पाकिस्तान द्वारा ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के प्रयासों की तारीफ की गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके साथ ही कश्मीर के संघर्ष को नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन देने के लिए पाकिस्तान का आभार जताया गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पोस्टर दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ जियो‑टैगिंग भी की गई थी, जिसके आधार पर यह डोडा के ब्रिज वाले इलाके का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे होने की बात कही गई है, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान अभी तक मौके से कोई पोस्टर बरामद नहीं हुआ है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो किसी तरह का एआई‑जनरेटेड वीडियो तो नहीं है. पुलिस के अनुसार पूरा मामला फिलहाल जांच का विषय है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरुआती चरण में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं