सुरक्षा कारणों से यात्रा में कटौती के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन के परामर्श के बाद सैलानी और अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालु शनिवार को कश्मीर घाटी से लौटने लगे. श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक अधिकारी ने बताया कि जरूरत के मुताबिक वायु सेना के विमानों को सेवा में लगाया गया है. कश्मीर पर्यटन के निदेशक निसार वानी ने यहां बताया कि परामर्श जारी होने के तुरंत बाद जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को वापस श्रीनगर लाने के लिए विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को बसें भेजी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कश्मीर में 20,000-22,000 सैलानी थे. वानी ने शनिवार को बताया, ‘इनमें से अधिकतर श्रीनगर पहुंच गए या घाटी से रवाना हो गए. कुछ अब भी रूके हैं. कुछ सैलानी ट्रैकिंग के लिए पहलगाम क्षेत्र गए थे और अभी वापस नहीं आए हैं. वापस आने पर उन्हें जाने के लिए कहा जाएगा.' उन्होंने कहा, ‘‘हमने गुलमर्ग, पहलगाम और अन्य स्थानों से सैलानियों को श्रीनगर लाने और उन्हें घाटी से ले जाने के लिए बसें भेजी. देर रात तक यह चलती रही और मैं भी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं.'
गृहमंत्री अमित शाह संसद सत्र के बाद जा सकते हैं जम्मू-कश्मीर, दो दिनों तक घाटी में रहेंगे : सूत्र
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वानी ने कहा कि पर्यटक रात में श्रीनगर में विभिन्न होटलों में रूके थे और तड़के उन्हें हवाई अड्डे पर ले जाया गया. उन्होंने बताया कि सभी पर्यटन स्थलों के अधिकारियों को अपने-अपने इलाके से पर्यटकों को निकालने के बारे में कह दिया गया है. दिल्ली से आए एक पर्यटक अनिल वर्मा ने कहा, ‘पिछले कई वर्षों से मैं कश्मीर आता रहा हूं लेकिन सरकार का ऐसा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कभी नहीं देखा.' हरियाणा से आए एक अन्य सैलानी रमेश कुमार ने कहा कि सरकार का आदेश अप्रत्याशित है. उन्होंने कहा, ‘हम पहले भी यहां आते रहे हैं लेकिन सरकार का ऐसा परामर्श हमने कभी नहीं देखा है, यह अप्रत्याशित है.'राज्य प्रशासन ने यह परामर्श तब जारी किया गया जब सेना ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी अमरनाथा यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं.
सैलानियों को कश्मीर से निकालने के लिए अतिरिक्त उड़ान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं