विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

शाहीदुल इस्लाम की बेटियों ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- उनके पिता के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं

हवाला फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के नेता शाहीदुल इस्लाम की दो नाबालिग बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

शाहीदुल इस्लाम की बेटियों ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- उनके पिता के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • शाहीदुल इस्लाम की बेटियों ने PM मोदी को लिखा पत्र
  • अपने पिता को बताया निर्दोष
  • कहा- उनके पिता के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं
श्रीनगर: हवाला फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के नेता शाहीदुल इस्लाम की दो नाबालिग बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में उनके ‘‘ निजी हस्तक्षेप ’’ की मांग की है. सुजैन और सुनदास ने अपने पिता को  वार्ता समर्थक नेता  बताया और दलील दी कि उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है. 

यह भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर : सरकार गिरने के बाद पहली बार गृह मंत्री राजनाथ सिंह राज्य के दौरे पर

लड़कियों द्वारा लिखा गया पत्र यहां मीडिया को जारी किया गया. उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ हमारे पिता, एक प्रमुख नेता कश्मीर के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य वाले वार्ता समर्थक रुख के लिये जाने जाते हैं जिसके लिये उन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने दो बार हमला किया.

VIDEO: पत्नी हत्या मामले में आरोपी पति को दुबई से वापस लाकर गिरफ्तार किया गया
शाहीदुल इस्लाम की बेटियों ने यह भी कहा कि हमने यह उम्मीद कभी नहीं की थी कि हमारे पिता जैसे शांतिप्रेमी और नरमपंथी आवाज वाले के साथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में इतना दरिद्रतापूर्वक व्यवहार होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahidul Islam, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com