विज्ञापन

'टाटा ग्रुप को बर्बाद किया जा रहा है', राहुल गांधी ने कारोबारियों की चुप्पी पर उठाए सवाल

राहुल गांधी की ये टिप्पणी ऐसे वक्त में सामने आई है जब टाटा संस के नेतृत्व को लेकर टाटा ग्रुप के भीतर टकराव चल रहा है.

'टाटा ग्रुप को बर्बाद किया जा रहा है', राहुल गांधी ने कारोबारियों की चुप्पी पर उठाए सवाल
टाटा संस विवाद को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला.
फाइल फोटो
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टाटा ग्रुप को आपराधिक तरीके से बर्बाद करने का आरोप लगाया है
  • राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय कारोबारी डर के साए हैं और कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं
  • टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को लेकर टाटा ट्रस्ट्स के अंदर तीखा विवाद चल रहा है
दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टाटा ग्रुप को आपराधिक तरीके से बर्बाद करने का आरोप लगाया है.  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय व्यवसायों को अपने हाथों का खिलौना समझती है. टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच, प्रमुख कारोबारी कुछ भी बोलने से डर रहे हैं. इस मामले पर उन्होंने बड़े कारबारियों की चुप्पी पर सवाल उठाया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी बड़ा कारोबारी इस पर कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा. ये आरोप राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में  लगाया है. कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, 'हम इन अपराधों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे.'

Latest and Breaking News on NDTV

टाटा संस विवाद के बीच राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

राहुल गांधी की ये टिप्पणी ऐसे वक्त में सामने आई है जब टाटा संस के नेतृत्व को लेकर टाटा ग्रुप के भीतर तीखा विवाद चल रहा है. इस टकराव की वजह से ट्रस्टी आपस में बंट गए हैं और मामला टाटा संस के बोर्डरूम तक पहुंच गया है.

बता दें कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस हफ्ते की शुरुआत में,  एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस के चेयरमैन के पद पर फिर से नियुक्त करने वाले प्रस्ताव को चुनौती दी. यह प्रस्ताव टाट ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की 17 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में पारित किया गया था.

'कारोबारियों में एक शब्द बोलने की भी हिम्मत नहीं'

राहुल गांधी ने कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी कारोबारी में एक शब्द बोलने की भी हिम्मत नहीं है. आप कब तक चुप रहेंगे? क्या तब तक, जब तक वे आप पर पूरी तरह से अपना कंट्रोल न कर लें. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय व्यवसाय केंद्र  के हाथों का खिलौना नहीं हैं. राहुल ने आगे कहा कि आपमें हिम्मत की कमी है, लेकिन हममें नहीं. हम इन अपराधों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे.

टाटा संस को बर्बाद करने का आरोप

बता दें कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस और उसकी सबसे बड़ी शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के बीच नेतृत्व, कंपनी को शेयर बाजार में लिस्टेड करने की संभावना और उसके कामकाज से जुड़े मुद्दों पर मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं. टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Tata Sons, Tata Sons Row, PM Modi, Tata Group
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com