विज्ञापन
This Article is From May 14, 2019

CRPF जवान ने भूखे लकवाग्रस्त बच्चे को खिलाया खाना, कुमार विश्वास ने कही दिल छू लेने वाली बात

कश्मीर में एक लकवाग्रस्त बच्चे को सीआरपीएफ जवान द्वारा खाना खिलाए जाने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

CRPF जवान ने भूखे लकवाग्रस्त बच्चे को खिलाया खाना, कुमार विश्वास ने कही दिल छू लेने वाली बात
बच्चे को पानी पिलाते हुए सीआरपीएफ जवान
  • सीआरपीएफ जवान ने खिलाया खाना
  • वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
  • कुमार विश्वास ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

कश्मीर में एक लकवाग्रस्त बच्चे को सीआरपीएफ जवान द्वारा खाना खिलाए जाने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कवि व आप नेता कुमार विश्वास ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा, 'नानक नाम चढदी कलॉं,तेरे भाने सरबत दा भला..! आपको ढेर सारा प्यार वीरे...' इस वीडियो को सबसे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शेयर किया, जिसे रीपोस्ट करते हुए सीआरपीएफ के ट्विटर हैंडलर ने नीरज गोपालदास की कविता लिखी, 'अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए, जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए'.

आखिरी चरण के चुनाव से ठीक पहले PM मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से की यह अपील, देखें VIDEO

कुमार विश्वास ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'ये भूख-प्यास-तलब जिसकी है मेहरबानी, उसी का काम है, सबको मिले दाना पानी! सीआरपीएफ सदा ही जय, भारतमाता की जय'. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो चुका है. सुरक्षाकर्मी की इस मानवीय कार्य को सोशल मीडिया पर खासी सराहना मिल रही है. श्रीनगर सेक्टर के ट्विटर हैंडल ने इस मानवीय पहल वाले वीडियो को ट्वीट किया.जिसमें सीआरपीएफ का जवान एक कश्मीरी बच्चे को अपने हाथों से खाना खिला रहा है. 

मगरमच्छ ने बच्चे को पकड़ लिया था जबड़े में, चिल्लाया तो दोस्तों ने फेंकने शुरू कर दिए पत्थर और फिर...

सीआरपीएफ के श्रीनगर सेक्टर ने ट्वीट कर कहा- मानवता सभी धर्मों की जननी है. ड्यूटी पर तैनात इकबाल सिंह ने नवाकदल इलाके में एक लकवाग्रस्त बच्चे को खाना खिलाया. अंत में उससे पूछा- क्या आपको पानी की आवश्यकता है? वीरता और करुणा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF Jawan, Paralytic Boy, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com