जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती. (फाइल फोटो)
- सीएम महबूबा ने केंद्र सरकार से की अपील
- ऑल पार्टी मीटिंग के बाद बोलीं महबूबा मुफ्ती
- पूर्व पीएम वाजपेयी की नीति अपनाने की बात की
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ऑल पार्टी मीटिंग के बाद केंद्र सरकार से रमजान और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए आतंकियों के खिलाफ एकतरफा सीजफायर करने की अपील की है. ऑल पार्टी मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने फिर से तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जम्मू-कश्मीर नीति को अपनाने की बात दोहराई.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: पथराव में घायल पर्यटक की अस्पताल में हुई मौत, सीएम ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पार्टियों ने इस बात पर सहमति जताई है कि जैसे 2000 में वाजपेयी जी ने एकपक्षीय युद्धविराम किया था, उसी तरह इस सरकार को भी इस पर सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से आम लोगों को भी खासी समस्याएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि रमजान का और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए हमारी कोशिश शांतिपूर्ण हालात बनाए रखने की है.
VIDEO : जम्मू कश्मीर : पत्थरबाजी में पर्यटक की मौत
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों पत्थरबाजी में पर्यटक की मौत के बाद कड़ी आलोचनाओं के बीच महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में कई दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सभी दलों ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के लिए एकतरफा युद्धविराम की पहल करने की अपील की.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kashmir All Party Meeting, Mehbooba Mufti