विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2018

भाजपा जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में : राम माधव

भाजपा महासचिव राम माधव ने आज उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में पीडीपी के बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर रही है.

भाजपा जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में : राम माधव
राम माधव ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के सरकार बनाने के प्रयासों की खबरों को खारिज कर दिया है.
नई दिल्ली: भाजपा महासचिव राम माधव ने आज उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में पीडीपी के बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर रही है और कहा कि वह राज्य में शांति, प्रशासन और विकास के लिये राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में है. उनकी यह टिप्पणी ट्विटर पर तब आयी जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक खबर ट्वीट की थी जिसमें दावा किया गया था कि ‘‘ पीडीपी विधायकों का एक बड़ा धड़ा भाजपा आलाकमान के संपर्क में है ’’ और भगवा दल राज्य में सरकार बनाने की कोशिश में है. अब्दुल्ला ने ट्वीट में भाजपा नेताओं को टैग करते हुए कहा ,‘राम माधव के दावे के विपरीत , प्रदेश भाजपा इकाई ने पीडीपी को तोड़ने के प्रयास पार्टी द्वारा किये जाने की बात स्वीकार की है। ऐसा लगता है कि किसी भी कीमत पर सत्ता दिशानिर्देशक सिद्धांत है’. राज्य के लिये भाजपा के प्रभारी नेता माधव ने कहा , ‘‘ सही नहीं है.

जम्मू-कश्मीर में सियासी संकट: बीजेपी ने कहा- देशहित में समर्थन लिया वापस, पीडीपी बोली- यह आश्‍चर्य की बात

उन्होंने कहा कि मैं  निश्चित रूप से राज्य इकाई से इस मामले में दरियाफ्त करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा घाटी में खुद को उन चीजों से दूर रखे जो दूसरे दल कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ हम राज्य में शांति , सुशासन और विकास के लिये राज्यपाल शासन के पक्ष में हैं। ’’ भाजपा ने पिछले महीने प्रदेश की पीडीपी की गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था जिसके बाद प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाया गया था. गौरतलब है कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर सरकार में शामिल बीजेपी ने गठबंधन तोड़ दिया था. सीजफायर सहित कई मुद्दों पर  दोनों ही पार्टियों में काफी दिनों से टकराव चल रहा था. 

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती सरकार से अलग हुई बीजेपी, बताए ये 5 कारण 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, BJP PDP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com