विज्ञापन
This Article is From May 20, 2018

कठुआ मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा, किया यह दावा

पराध शाखा ने विशाल के तीन दोस्तों को नोटिस जारी कर कल पूछताछ के लिए बुलाया है .

कठुआ मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा, किया यह दावा
प्रतीकात्मक फोटो
  • फॉरेंसिक रिपोर्ट में आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा
  • विशाल जंगोत्रा के हस्ताक्षर पुस्तिका पर दर्ज दस्तखत से मेल नहीं खाया
  • विशाल के तीन दोस्तों को नोटिस जारी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी विशाल जंगोत्रा के हस्ताक्षर मेरठ में परीक्षा उपस्थिति पुस्तिका पर दर्ज दस्तखत से मेल नहीं खाया है. उसने दावा किया था कि घटना के समय वह अपराध स्थल पर नहीं, बल्कि मेरठ में था. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. जांच दल के अधिकारियों ने बताया कि सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफएसएल) की रिपोर्ट में कहा गया है कि विशाल के हस्ताक्षर मेरठ में परीक्षा उपस्थिति पुस्तिका के हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए हैं. इस रिपोर्ट को जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है. इस बीच, अपराध शाखा ने विशाल के तीन दोस्तों को नोटिस जारी कर कल पूछताछ के लिए बुलाया है . 

यह भी पढ़ें:  कठुआ मामला: पीड़ित की पहचान उजागर करने पर गूगल, फेसबुक, ट्विटर को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि उपस्थिति पुस्तिका में विशाल ने नहीं, बल्कि किसी और ने हस्ताक्षर किए हैं. अपराध शाखा ने उपस्थिति पुस्तिका को जांच के लिए सीएफएसएल के पास भेजा था, क्योंकि जांच इस ओर इशारा कर रही थी कि ये हस्ताक्षर विशाल के किसी दोस्त ने किए थे . जम्मू से मेरठ के लिए ट्रेन लेट थी और वह परीक्षा समाप्त होने के बाद वहां पहुंचा था. 

VIDEO: न्यूज टाइम इंडिया: पठानकोट में होगी कठुआ मामले की सुनवाई
अधिकारियों ने बताया कि उपस्थिति पुस्तिका पर हस्ताक्षर विशाल के हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए. विशाल कठुआ मामले के मास्टरमाइंड सांझी राम का बेटा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kathua Gang Rape Case, Meerut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com