सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों का दौरा किया.
जम्मू:
पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सुरक्षाबल की तैयारियों और जम्मू कश्मीर की वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों का दौरा किया. सेना प्रमुख ने राजौरी सेक्टर में सैनिकों से संवाद भी किया. राजौरी में बीते 23 दिसंबर को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी सेना प्रमुख को बिपिन रावत का जवाब- सैन्य कार्रवाई से नहीं लगता कि पाक शांति चाहता है
प्रवक्ता ने कहा, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अन्बू के साथ (जम्मू स्थित) व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया और संचालनात्मक और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की.
VIDEO : पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
प्रवक्ता ने बताया कि व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सरनजीत सिंह ने सेना प्रमुख को उभरती और बदलती सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों के बारे में अवगत कराया.
(इनपुट : राजीव रंजन)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं