प्रतीकात्मक तस्वीर.
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक यात्री वाहन भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया. इस वाहन में 8 लोग सवार लोग सवार थे, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा-तंगधार रोड पर खूनी नाला इलाके के पास यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि ये सभी टाटा सूमो में सवार थे.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन के दौरान पांच जवान लापता, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
VIDEO : जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) का एक सदस्य भी हिमस्खलन के बाद से लापता है. अधिकारी ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण यह प्रभावित हुआ है. घटना के बाद से सेना, पुलिस और SDRF की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu And Kashmir, Kupwara