विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2018

जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा में सेना के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

आतंकवादियों द्वारा नौ जून को गश्ती दल पर गोलीबारी करने के बाद सेना ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया था. इस अभियान में 13 जून को दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि एक जवान शहीद हो गया था. 

जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा में सेना के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
फाइल फोटो
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा में सोमवार को सेना के आतंकवाद-रोधी अभियान में चार आतंकवादी मार गिराए गए. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी.  रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, "पनार के वन क्षेत्र में आज दो आतंकवादियों को मार गिराया गया." हालांकि एएनआई के मुताबिक एनकाउंटर में अब तक चार आतंकियों को ढेर किया जा चुका है.
 
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन बहाल, केंद्र सरकार ने दिये निर्देश

आतंकवादियों द्वारा नौ जून को गश्ती दल पर गोलीबारी करने के बाद सेना ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया था. इस अभियान में 13 जून को दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि एक जवान शहीद हो गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
4 Terrorist Killed In Encounter In Jammu Kashmir Bandipora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com