विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2016

राजस्थान : दूसरी जाति के लड़के से शादी करनी वाली महिला को भाइयों ने कथित रूप से जिंदा जलाया

राजस्थान : दूसरी जाति के लड़के से शादी करनी वाली महिला को भाइयों ने कथित रूप से जिंदा जलाया
प्रतीकात्मक चित्र
जयपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में दूसरी जाति के लड़के से विवाह करने वाली लड़की को उसके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव के चौराहे पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से जिंदा जला दिया। 30-वर्षीय महिला ने आठ वर्ष पहले विवाह किया था और शादी के बाद पहली बार गांव आई थी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि 30 वर्षीय रमा कुवंर ने आठ साल पहले अपने गांव के प्रकाश सेवक से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद दोनों ने कहीं और रहना शुरू कर दिया था। महिला की तीन साल की एक बेटी भी है।

गत शुक्रवार की रात को वह अपने गांव में ससुराल आई थी। ससुराल उसके घर के पास ही है। जब उसके भाई लक्ष्मण सिंह और परिजनों को उसके ससुराल में होने का पता चला तो उन्होंने उसके घर (ससुराल) से पकड़ कर उसे बाहर निकाला और गांव वालों के सामने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। उन्होंने महिला को चौराहे पर लाकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने महिला का उसी रात अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की सास कलावती की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महिला का भाई लक्ष्मण सिंह भी शामिल है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के समय महिला का पति मौजूद नहीं था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, महिला को जिंदा जलाया, ऑनर किलिंग, अंतरजातीय विवाह, महिलाओं के खिलाफ अपराध, Woman Burnt Alive, Inter-caste Marriage, Honour Killing, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com