विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2017

जयपुर : मां और मासूम बेटी की घर में आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जयपुर : मां और मासूम बेटी की घर में आग लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
जयपुर: जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में रविवार को एक 22 वर्षीय महिला और उसकी दो साल की मासूम बच्ची की घर में आग लग जाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

थानाधिकारी राजवीर सिंह चम्पावत ने बताया कि मौसमी देवी (22) और उसकी दो साल की मासूम बच्ची पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग जाने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की ओर से पति शंकरलाल (25), सास-ससुर और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पति, सास-ससुर और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (दहेज), 304 (हत्या का प्रयास) और सीआरपीसी की धारा 176 (मजिस्ट्रेट जांच) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, मृतका के परिवार की ओर दर्ज शिकायत के आधार पर उपखंड अधिकारी मामले की जांच सीआरपीसी की धारा 176 के तहत कर रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मां-बेटी की मौत, Mother-Daughter Killed, जयपुर, Jaipur, राजस्थान, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com