IPL-9 : मुंबई को चाहिए हर हाल में जीत, कल दिल्ली से टक्कर

IPL-9 : मुंबई को चाहिए हर हाल में जीत, कल दिल्ली से टक्कर

डेल्ही डेयर डेविल्स (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

रविवार को दिन के दूसरे मैच में मुंबई की टक्कर दिल्ली से होगी। दिल्ली के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले मैच में मुंबई पर दबाव होगा। पंजाब से हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की टीम करो या मरो की स्थिति में फंस गई है।

मुंबई के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। मुंबई को क्वालिफायर के रेस में बने रहना है तो दिल्ली के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा। मुंबई की परेशानी है कि पिछले 3 मैचों से रोहित का बल्ला नहीं चला। पोलार्ड इस सीज़न में फीके ही नजर आए हैं। हरभजन भी अपने रंग में नहीं दिखे हैं।

जहां तक बात दिल्ली की है तो इस टीम के लिए सब कुछ ठीक चल रहा है। दिल्ली ने 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक है। टीम को क्वालिफाई करने के लिए जरूरी 16 अंकों तक पहुंचने के लिए बाकी बचे 4 में से 2 मैच जीतने जरूरी है। टीम ने पिछले मैच में बिना कप्तान जहीर खान के हैदराबाद को मात दी है। क्विंटन डी कॉक, संजू सैमसन और अमित मिश्रा टीम की जान हैं। देखना यह है कि अब दिल्ली अपने दावे को और मजबूत करती है या फिर मुंबई रेस में बनी रहती है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com