क्रिस गेल 100वां मैच को यादगार नहीं बना सके. गेल इस मैच में ज़ीरो पर आउट हुए...
नई दिल्ली:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धमाकेदार बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने आईपीएल में अपने 100 मैच पूरे कर लिए. गेल ने कोलकाता के ख़िलाफ़ अपना 100वां मैच खेला लेकिन वो इसे यादगार नहीं बना सके. गेल इस मैच में ज़ीरो पर आउट हुए. गेल का कैच कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने उमेश यादव की गेंद पर लिया. वैसे ये जानकर आपको हैरानी होगी कि आईपीएल में गेल ने अपना पहला मैच कोलकाता के लिए ही 2009 सीज़न में खेला था. गेल चोट की वजह से 2008 में आईपीएल का पहला सीज़न नहीं खेल सके थे. गेल ने पंजाब के ख़िलाफ़ मैच से पहले अपने 100वें मैच के बारे में ट्वीट किया और केक की तस्वीर भी लगाई.
100 @IPL
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chris Gayle, Indian Premier League 2017, IPL 10, RCB Vs KKR, Chris Gayle 100th Match In IPL, Umesh Yadav