विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2017

IPL: मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने बोले, 'आशा है आगे के मैचों में विरोधी टीम विकेट लेने में मेहनत करेंगी न कि अंपायर'

IPL: मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने बोले, 'आशा है आगे के मैचों में विरोधी टीम विकेट लेने में मेहनत करेंगी न कि अंपायर'
कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्‍ताान ने अंपायरिंग के स्‍तर पर नाराजगी जताई (फाइल फोटो)
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रविवार रात को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस टीम को अम्‍पायरों के कुछ गलत फैसलों को शिकार होना पड़ा. MI टीम के कोच महेला जयवर्धने ने इसे लेकर निशाना साधा है. मुंबई इंडियंस की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने स्वयं को अंपायर द्वारा पगबाधा आउट करार दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी. बाद में रोहित को रविवार को इस मामले में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी की चेतावनी भी मिली. नीतीश राणा और हार्दिक पांड्या की पारियों की बदौलत मुंबई ने इस मैच में कोलकाता को चार विकेट से हराया था. आईपीएल 10 में मुंबई की यह पहली जीत है.

मैच के बाद अंपायरों पर निशाना साधते हुए मुंबई टीम के कोच महेला ने कहा कि आशा है कि प्रतिद्वंदी टीम विकेट लेने में अधिक मेहनत करेगी न कि अंपायर. श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान महेला जयवर्धने ने कहा, "ऐसा होता है लेकिन यह हमारे नियंत्रण के बाहर की बात है. मुझे नहीं लगता कि और कोई ऐसी गलतियां कर सकता है. हमें बदलाव की आशा है कि आगे से प्रतिद्वंदी टीम हमारे विकेट लें न कि अंपायर." गौरतलब है कि कल के मैच में रोहित शर्मा के अलावा मुंबई के ओपनर जॉस बटलर को भी खराब अंपायरिंग का शिकार बनना पड़ा था. आईपीएल के 10वें संस्करण में अधिकतर भारतीय अंपायर हैं. इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अंपायरों की संख्या कम है. पिछले सीजन में एक मैच में एक स्थानीय अंपायर के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंपायर भी शामिल होता था.

इस IPLसीजन में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला ने अंपायरों के स्तर पर चिंता जाहिर की लेकिन साथ ही उन्होंने अंपायरों के समर्थन में भी कुछ शब्द कहे. जयवर्धने ने कहा, 'यह इस सीजन की शुरुआत है. अंपायरों के लिए भी यह काम आसान नहीं है. आईपीएल एक बड़े स्तर का टूर्नामेंट है और हर किसी पर सबकी नजर होती है. इसमें केवल खिलाड़ी ही नहीं, कोचिंग स्टॉफ, टीमें और अंपायर भी आते हैं. आशा है कि आगे बढ़ते हुए इस टूर्नामेंट में अंपायर और भी संजीदगी के साथ काम करेंगे."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL10, Mahela Jayawardene, Mumbai Indians, Coach, Umpires
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com