विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2016

इंदौर में हैवान बाप की प्रताड़ना का शिकार हुई पांच साल की मासूम, शरीर पर कई जगह सिगरेट से दागा

इंदौर में हैवान बाप की प्रताड़ना का शिकार हुई पांच साल की मासूम, शरीर पर कई जगह सिगरेट से दागा
प्रतीकात्मक चित्र
  • लोगों ने बच्ची को चाइल्ड लाइन पहुंचाया
  • बच्ची के शरीर पर चोटों और सिगरेट से दागे जाने के निशान
  • पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पिता की हैवानियत का शिकार बनी एक मासूम बच्ची को लोगों ने चाइल्ड लाइन पहुंचाया. उसका पिता अब पुलिस की गिरफ्त में है.

चाइल्ड लाइन के समन्वयक अविनाश ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि एमआईजी थाना क्षेत्र के देवनगर निवासी कुछ लोगों ने शनिवार की रात मुंबई स्थित चाइल्ड लाइन के केंद्रीय कार्यालय के कॉल सेंटर को सूचना दी कि एक मासूम बच्ची को उसका पिता प्रताड़ित कर रहा है. इस पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस की मदद से देवनगर पंकज पांडे के घर पहुंची.

अविनाश ने बताया कि पांच-वर्षीय मासूम बेटी के शरीर पर कई जगह सिगरेट से दागे जाने के निशान और चोटों के निशान मिले हैं. ये निशान उसे उसके पिता ने दिए हैं. रात में ही बच्ची को एमआईजी थाने लाया गया और बाल कल्याण न्यायाधीश की अनुमति से उसे चाइल्ड लाइन लाया गया. पुलिस ने बच्ची के पिता पंकज पांडे को गिरफ्तार कर लिया है.

अविनाश ने पीड़ित बच्ची के हवाले से बताया कि उसकी मां रीना दिन में काम पर जाती है और पिता रात में नौकरी पर जाता है. दिन में उसे पढ़ाई या काम को लेकर पिता आए दिन मारता रहता था. उसे कई बार सिगरेट से भी दागा गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंदौर, बच्ची को सिगरेट से दागा, मध्य प्रदेश, हैवान बाप, Indore, Girl Tortured, Girl Burnt With Cigarettes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com