विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2019

Zomato के डिलीवरी ब्वॉय ने गाया फिल्म चितचोर का गाना, 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा...' देखें- वायरल VIDEO

जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय का फिल्म चितचोर के गीत 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' की भावपूर्ण प्रस्तुति का वीडियो एक ग्राहक द्वारा फेसबुक पर साझा करने के बाद वायरल हो गया है. 

Also Read in
Zomato के डिलीवरी ब्वॉय ने गाया फिल्म चितचोर का गाना, 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा...' देखें- वायरल VIDEO
प्रतीकात्मक चित्र.
नई दिल्ली:

जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय का फिल्म चितचोर के गीत 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा' की भावपूर्ण प्रस्तुति का वीडियो एक ग्राहक द्वारा फेसबुक पर साझा करने के बाद वायरल हो गया है. जोमैटो ब्वॉय प्राणजीत हालोई ने अपने 'चितचोर' गाने से सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को अनिर्बन चक्रवर्ती ने पोस्ट किया था, उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था. डिलीवरी ब्वॉय के जोमेटो प्रोफाइल से चक्रवर्ती को पता चला कि वह एक गायक बनना चाहता है. जब हालोई चक्रवर्ती के दरवाजे पर खाना लेकर पहुंचे तो उन्होंने हालोई से गाना गाने की गुजारिश की. 

जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर गाने के वीडियो को डाल दिया और उसका कैप्शन लिखा, "प्रस्तुत हैं प्राणजीत हालोई.(जोमैटो का एक डिलीवरी ब्वॉय, जिसने आज मेरे घर पर खाना पहुंचाया)" अनिर्बन द्वारा वीडियो के कैप्शन में लिखे कुछ अंश के अनुसार, "मैंने ऐप में देखा कि वह एक दिन गायक बनना चाहता है. मैंने उससे एक गाना गाने की अपील की. वह काफी अच्छा गाता है, जिसकी वजह से मैंने ये वीडियो बनाया. मेरी सबसे गुजारिश है कि वे इसे देखें और उसके सपने को पूरा करने में मदद करें." कुछ दिन पहले साझा किए गए वीडियो को 8,500 बार से अधिक शेयर किया जा चुका है और फेसबुक पर 11,000 बार देखा जा चुका है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zomato Delivery Boy, Pranjit Haloi, Zomato
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com