अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली. रूस के साथ युद्ध और अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ बहस के बाद यूक्रेन के वैश्विक समुदाय के बीच अलग-थलग पड़ने की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि कई देश यूक्रेन के समर्थन में सामने आए हैं. इनमें जर्मनी-फ्रांस जैसे देश भी शामिल हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि हमला करने वाला रूस है, यूक्रेन नहीं. वहीं जर्मनी के चांसलर ने कहा है कि यूक्रेन, जर्मनी और यूरोप पर भरोसा कर सकता है.
जर्मनी पर भरोसा कर सकता है यूक्रेन: स्कोल्ज
जर्मनी के संभावित अगले चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की को समर्थन का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि हमें इस भयानक युद्ध में कभी भी हमलावर और पीड़ित को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Dear Volodymyr @zelenskyyua, we stand with #Ukraine in good and in testing times. We must never confuse aggressor and victim in this terrible war. (FM)
— Friedrich Merz (@_FriedrichMerz) February 28, 2025
वहीं जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने भी यूक्रेन के लिए समर्थन व्यक्त किया है. स्कोल्ज ने कहा कि यूक्रेन, जर्मनी और यूरोप पर भरोसा कर सकता है.
जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने भी कहा कि कीव की "शांति और सुरक्षा की तलाश हमारी है."
यूक्रेन अकेला नहीं है: पोलैंड
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की बहस के बाद पोलैंड ने यूक्रेन को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया है. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि यूक्रेन अकेला नहीं है.
जेलेंस्की और यूक्रेन को समर्थन का संदेश देने के लिए टस्क ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा, “प्रिय जेलेंस्की, प्रिय यूक्रेनी दोस्तों, आप अकेले नहीं हैं.”
चेक रिपब्लिक ने ऐसे जताया समर्थन
चेक रिपब्लिक ने भी अपने ही अंदाज में यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है. चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट से बिना कुछ लिखे यूक्रेन के झंडे को पोस्ट किया है.
— Czech Ministry of Foreign Affairs (@CzechMFA) February 28, 2025
इसके अलावा अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति जेलेंस्की लोकतांत्रिक रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्हें अपने लोगों का समर्थन प्राप्त है, जो यूक्रेन की सुरक्षा और यूरोप की सुरक्षा के लिए हर दिन और रात लड़ते हैं."
मैक्रों ने भी दोहराया अपना समर्थन
यूक्रेन के राष्ट्रपति की डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने जेलेंस्की और यूक्रेन के लिए अपना समर्थन दोहराया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि रूस आक्रामक है और यूक्रेन के लोग उस आक्रामकता के शिकार हैं.
उन्होंने कहा, ''हमें उन लोगों का सम्मान करना चाहिए जो शुरू से ही संघर्ष करते रहे हैं.''
यूक्रेन के लिए समर्थन कम नहीं हुआ: नीदरलैंड्स
नीदरलैंड्स ने भी यूक्रेन के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है. प्रधान मंत्री डिक शूफ ने कहा कि यूक्रेन के लिए डच समर्थन कम नहीं हुआ है
प्रधानमंत्री डिक शूफ ने एक्स पर कहा, ''हम स्थायी शांति चाहते हैं और रूस द्वारा शुरू की गई आक्रामकता के युद्ध का अंत चाहते हैं.''
स्पेन आपके साथ खड़ा है: सांचेज
विवाद के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि उनका देश युद्धग्रस्त यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा.
सांचेज ने एक्स पर लिखा, "यूक्रेन, स्पेन आपके साथ खड़ा है,"
2022 में रूस के हमले के बाद से ही यूक्रेन के कट्टर समर्थक सांचेज ने इस सप्ताह कीव की यात्रा में एक अरब यूरो की सहायता का वादा किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं