जगदीश शेट्टार जैसे बड़े लिंगायत नेता के नाराज़ होकर बीजेपी से बाहर निकलने के बाद कर्नाटक में इसके असर को कमतर आंकते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि लिंगायत समुदाय '101 प्रतिशत' उनकी पार्टी के साथ बना हुआ है.बीजेपी के अनुभवी नेता येदियुरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ दी है, लेकिन कर्नाटक में पार्टी के सबसे बड़े नेता बने हुए हैं. येदियुरप्पा का कहना है कि पार्टी 10 मई के चुनाव के लिए तैयारी कर रही है और जगदीश शेट्टार ने भाजपा छोड़ कर 'गलती की' है.
येदियुरप्पा ने एनडीटीवी से कहा, "हमने उन्हें राज्यसभा की सदस्यता देने का वादा किया था और उन्हें केंद्र में मंत्री बनाने की भी बात थी. अमित शाह ने खुद शेट्टार से बात की थी. मुझे लगता है कि उन्होंने पार्टी छोड़कर गलती की. हमने लगभग हर बार पूरे दिल से उनका समर्थन किया.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
बता दें कि जगदीश शेट्टार इस सप्ताह के आरंभ में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. शेट्टार बीजेपी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे. 80 वर्षीय येदियुरप्पा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शिकारीपुरा में एक विशेष साक्षात्कार में एनडीटीवी से बात की. यहां येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र ने चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. येदियुरप्पा 1983 से इस निर्वाचन क्षेत्र से जीतते रहे हैं.
गौरतलब है कि जगदीश शेट्टार भी बीएस येदियुरप्पा की तरह एक प्रमुख लिंगायत नेता हैं. इसी तरह लक्ष्मण सावदी भी लिंगायत नेता रहे हैं, जिन्होंने बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था. क्या लिंगायत समुदाय पहले की तरह अब भी बीजेपी का समर्थन करेंगे? के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, "101% - इसमें कोई संदेह नहीं है. शेट्टार के साथ क्या हुआ था और जहां भी कोई गलतफहमी होगी, हम उन्हें समझाएंगे."
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं