बांग्लादेश की जनता का जनादेश आ गया है. तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 13वें आम चुनावों में अपना परचम लहरा दिया है और वह सरकार बनाने जा रही है. पार्टी को दो-तिहाई से अधिक का बहुमत मिल गया है. पीएम मोदी ने तारिक रहमान और उनकी पार्टी को इस जीत के लिए बधाई दी है और साथ में काम करने के लिए उत्सुकता जताई है. यह चुनाव बेहद खास है क्योंकि शेख हसीना के 15 साल लंबे शासन के गिरने के बाद बांग्लादेश का यह पहला आम चुनाव है. बांग्लादेश में 2024 के हिंसक आंदोलन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था. सबकी नजरें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच के चुनावी जंग पर थी. लेकिन यह चुनाव पूरी तरह से एकतरफा दिखा, BNP के सामने जमात और उसके साथ 11 पार्टियों का गठबंधन कहीं नजर नहीं आया. खालिदा जिया के बेटे और BNP के नए चीफ तारिक रहमान का पीएम बनना अब साफ हो गया है.
- अबतक कितनी सीटों पर रिजल्ट आया- 296 सीट
- BNP और गठबंधन ने कितनी सीटें जीतीं- 213 सीटें
- जमात और गठबंधन के कितनी सीटें जीतीं- 76 सीटें
Bangladesh Election Results 2026 Live News
Bangladesh Elections Results LIVE: दोपहर 2 बजे तक के नतीजे
बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव में कुल 299 सीटों पर वोट डाले गए थे. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 296 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. 213 सीटों पर जीत के साथ तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP को दो-तिहाई से अधिक का बहुमत मिला है. वहीं जमात और उसके गठबंधन को केवल 76 सीटों पर जीत हासिल हुई है.
Bangladesh Elections Results LIVE: CM ममता बनर्जी ने बीएनपी नेता तारिक रहमान को बांग्लादेश चुनाव में जीत के लिए बधाई दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत के लिए उसके नेता तारिक रहमान को शुक्रवार को बधाई दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मेरी हार्दिक बधाई, शुभोनंदन, मेरे सभी भाई-बहनों और बांग्लादेश के सभी लोगों को. मेरी तरफ से उन्हें रमजान की अग्रिम मुबारक. इस बड़ी जीत के लिए मेरी बधाई मेरे तारीक-भाई, उनकी पार्टी और सभी दलों को. प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ और खुश रहें.”
बनर्जी ने आशा व्यक्त की कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण बने रहें. उन्होंने लिखा, 'कामना है कि हमारे संबंध हमेशा बांग्लादेश के साथ सौहार्दपूर्ण रहें.'
Bangladesh Elections Results LIVE: बीएनपी ने पीएम मोदी के संदेश का जवाब दिया
बीएनपी की चुनाव समन्वय समिति के प्रमुख नजरूल इस्लाम खान ने पार्टी और उसके प्रमुख तारिक रहमान को बधाई संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ''हमारा मानना है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध मजबूत होंगे.''
VIDEO | Bangladesh Elections 2026: Nazrul Islam Khan, BNP's polls coordination committee chief on PM Modi's congratulatory message BNP chief Tarique Rahman, says , "We also on behalf of our party thank him and we believe that under the leadership of our leader Tarique Rahman,… pic.twitter.com/ePNTIFLlxa
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
Bangladesh Elections Results LIVE: तारिक रहमान की जीत का भारत के लिए क्या मतलब है?
जुलाई 2024 में हिंसा के बाद तत्कालीन प्रधान मंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन और उन्हें भागने के लिए मजबूर करने के बाद बांग्लादेश में पहला आम चुनाव हुआ है. इसमें तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी को एक प्रचंड जीत है. भारत के लिए बीएनपी की यह जीत अच्छी खबर होगी क्योंकि दूसरा विकल्प जमात-ए-इस्लामी का जीतना थो जो कट्टरपंथी पार्टी है और पाकिस्तान के करीब है. भारत को तारिक रहमान की जीत क्यों रास आएगी, इसे समझने के लिए नीचे दी गई खबर की लिंक पर क्लिक करें.
भारत के लिए बांग्लादेश में तारिक रहमान की प्रचंड जीत के क्या मायने हैं? 6 फैक्टर समझिए
Bangladesh Elections Results LIVE: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने तारिक रहमान को 'शानदार जीत' पर बधाई दी
शहबाज शरीफ ने बीएनपी को शानदार जीत मिलने पर तारिक रहमान को "हार्दिक शुभकामनाएं" दी हैं. पाकिस्तान के प्रधान मंत्री ने "चुनावों के सफल आयोजन पर बांग्लादेश के लोगों को" बधाई भी भेजी. शरीफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "मैं हमारे ऐतिहासिक, भाईचारे वाले बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और दक्षिण एशिया और उससे आगे शांति, स्थिरता और विकास के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं."
Bangladesh Elections Results LIVE: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने बीएनपी को 'भारी जीत' पर बधाई दी
आसिफ अली जरदारी ने रहमान को "BNP की शानदार जीत पर" बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने "बांग्लादेश के लोगों को उनके सफल, शांतिपूर्ण चुनावों के लिए" बधाई भी भेजी. जरदारी ने कहा, "पाकिस्तान लोकतांत्रिक साझेदारी और आगे की साझा प्रगति के लिए मजबूत समर्थन की पुष्टि करता है."
Bangladesh Elections Results LIVE: बांग्लादेश के नतीजों से पाकिस्तान को झटका?
विशेषज्ञों का माननता है कि पाकिस्तान को ज्यादा खुशी तब होती जब बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की सरकार बनती. अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अटलांटिक काउंसिल में दक्षिण एशिया के वरिष्ठ फेलो माइकल कुगेलमैन ने कहा कि इस्लामाबाद एकमात्र क्षेत्रीय खिलाड़ी होगा जो जमात की जीत का स्वागत करेगा.
Bangladesh Elections Results LIVE: 3 निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे स्थगित
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने कानूनी मुद्दों के कारण तीन निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे स्थगित कर दिए हैं. ये सीटें हैं
- शेरपुर-2
- चटगांव-2
- चटगांव-4
Bangladesh Elections Results LIVE: पीएम मोदी ने तारिक रहमान और उनी पार्टी को जीत पर बधाई दी
पीएम मोदी ने बांग्लादेश के चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी BNP को जीत की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाती है. भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे सामान्य विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं."
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
Bangladesh Elections Results LIVE: अमेरिका ने बीएनपी, तारिक रहमान को बधाई दी
अमेरिका ने तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को चुनाव में "ऐतिहासिक जीत" पर बधाई दी है. ढाका में अमेरिकी दूतावास की तरह से यह बताया गया है. बयान में कहा गया, "सफल चुनाव के लिए बांग्लादेश के लोगों को और आपकी ऐतिहासिक जीत पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और तारिक रहमान को बधाई. संयुक्त राज्य अमेरिका समृद्धि और सुरक्षा के साझा लक्ष्यों को साकार करने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक है."
Congratulations to the people of Bangladesh on a successful election and to the Bangladesh Nationalist Party and Tarique Rahman on your historic victory. The United States looks forward to working with you to realize shared goals of prosperity and security for both our countries.
— Ambassador Brent T. Christensen (@USAmbBangladesh) February 13, 2026
Bangladesh Elections Results LIVE: चुनाव प्रमुख का कहना है कि नतीजे आने में समय लगेगा, लेकिन धांधली की कोई गुंजाइश नहीं है
बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने कहा कि चूंकि जनमत संग्रह के वोटों और डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है, इसलिए आधिकारिक वोटों की घोषणा करने में समय लगेगा. Bdnews24 ने बताया कि नसीरुद्दीन ने कहा कि हेरफेर या धांधली की कोई गुंजाइश नहीं है.
Bangladesh Elections Results LIVE: बांग्लादेश चुनाव पर भारत की पैनी नजर क्यों?
ढाका के साथ नई दिल्ली के संबंधों पर इसके संभावित प्रभाव और हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद पाकिस्तान और चीन के साथ बांग्लादेश की कथित निकटता के कारण भारत चुनाव पर करीब से नजर रख रहा है. भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या सहित अल्पसंख्यकों पर हमलों में वृद्धि की भी निंदा की है. चुनाव के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि बांग्लादेश में चुनाव चल रहा है. हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए कि किस तरह का जनादेश आया है...और उसके बाद हम वहां मौजूद मुद्दों पर गौर करेंगे.
Bangladesh Elections Results LIVE: तारिक रहमान ने दोनों सीटों से जीत हासिल की
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी देश के राष्ट्रीय संसद चुनाव में "ऐतिहासिक जीत" हासिल करने के लिए तैयार है. बीएनपी चुनाव समिति के प्रवक्ता महदी अमीन ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी कम से कम दो-तिहाई सीटें जीतने की राह पर है. उन्होंने कहा कि रहमान ने उन "दोनों सीटों" पर जीत हासिल की है जिन पर उन्होंने चुनाव लड़ा था. बीएनपी के वरिष्ठ नेता रुहुल कबीर रिजवी ने पार्टी के एक बयान में बिना आंकड़े दिए "व्यापक जीत" का दावा किया और अपने फॉलोअर्स से सड़कों पर जश्न मनाने के बजाय शुक्रवार को प्रार्थना में धन्यवाद देने का आह्वान किया. हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी रात बीएनपी कार्यालयों के सामने बिताई.
Bangladesh Elections Results LIVE: तारिक रहमान की BNP ने जीत का दावा किया, कहा कि वह अगली सरकार बनाएगी
तारिक रहमान की पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 13वें आम चुनाव में जीत का दावा कर दिया है और उसने कहा है कि वह अगली सरकार बनाएगी.
সংখ্যাগরিষ্ঠ আসনে জয়ী হয়ে সরকার গঠন করতে যাচ্ছে বাংলাদেশ জাতীয়তাবাদী দল-বিএনপি।#BNP #BNPMediaCell#KhaledaZia #Zia #TariqueRahman pic.twitter.com/AWf18bswQI
— BNP Media Cell (@BNPBdMediaCell) February 12, 2026
Bangladesh Elections Results LIVE: तारिक रहमान नहीं निकालेंगे विजय रैली, कहा जुमा के बाद विशेष प्रार्थना करें
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है लेकिन इसके नेता ने सार्वजनिक जश्न के बजाय संयम दिखाने और पूरे देश में विशेष प्रार्थनाओं का आह्वान किया है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने सभी संगठनात्मक स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज जुमा की नमाज के बाद पूरे बांग्लादेश भर में विशेष प्रार्थना करने का निर्देश दिया है.
Bangladesh Elections Results LIVE: बांग्लादेश में बनेगी BNP की सरकार, तारिक रहमान होंगे नए पीएम
बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और अबतक के नतीजे और ट्रेंड बता रहे हैं कि बीएनपी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी ने अब तक 151 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है. शुरुआती रुझानों से यह भी संकेत मिला है कि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटें हासिल कर मुख्य विपक्ष के रूप में उभरेगी. फाइनल नतीजों के लिए इंतजार करना होगा लेकिन यह साफ है कि ट्रेंड बांग्लादेश की संसद में निर्णायक नतीजे की ओर इशारा कर रहे हैं.