कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर (Jagadish Shettar) ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद रविवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके हैं. शेट्टर ने साथ ही बीजेपी छोड़ने का भी ऐलान किया. कांग्रेस के सूत्रों ने कहा है कि वो सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.
"मैंने इस पार्टी को खड़ा किया"
हुबली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने विधान सभा और भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैंने इस पार्टी को खड़ा किया. लेकिन उन्होंने (पार्टी के कुछ नेताओं) ने मेरे लिए पार्टी से इस्तीफा देने की स्थिति पैदा कर दी. वरिष्ठ नेता के पार्टी छोड़ने को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शनिवार को उन्हें फोन किया था और उन्हें रुकने के लिए मनाने की कोशिश की थी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
जगदीश शेट्टार को मनाने के प्रयास रहे विफल
शेट्टर का इस्तीफा बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए मनाने का प्रयास करने के बाद आया. पार्टी नेताओं के प्रयास के बाद भी वो विधानसभा चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर अडिग रहे. बोम्मई ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली में एक बड़े पद का वादा किया था. मैंने भी शेट्टार से वादा किया था कि उनकी पसंद के उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.
बी एस येदियुरप्पा ने की आलोचना
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी छोड़ने के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के फैसले की रविवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे. येदियुरप्पा ने शेट्टर के भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने की बात को रेखांकित करते हुए सवाल किया, ‘‘हमने शेट्टर के साथ क्या अन्याय किया है? उनके क्षेत्र के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे.''
पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शेट्टर को टिकट के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम देने का सुझाव दिया था. उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने शेट्टर को राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री बनाने की भी पेशकश की थी. येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी ने उनसे राजनीति से संन्यास लेने के लिए नहीं कहा था. उन्होंने सवाल किया, “आप (शेट्टर) कांग्रेस में क्यों जा रहे हैं? क्या हमने आपसे कहा कि हम आपको शक्तियां नहीं दे रहे?”
भाजपा नेता ने पूछा, “हमने उनके साथ क्या अन्याय किया है? उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला पहले ही कर लिया है. उन्हें जाने दें.” येदियुरप्पा ने कहा कि कोई भी ताकत भाजपा को कर्नाटक में एक बार फिर सत्ता में आने से नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा, “हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे.”
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं