विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के पास गरजा बुलडोजर, 350 करोड़ रुपये की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है. जहां करीब 70 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया.

नोएडा एयरपोर्ट के पास गरजा बुलडोजर, 350 करोड़ रुपये की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
  • ग्रेटर नोएडा में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने लगभग 70 हजार वर्ग मीटर अवैध कब्जा मुक्त कराया है
  • कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई गई है
  • जेवर एयरपोर्ट के कनेक्टिविटी रोड और आस-पास के क्षेत्रों से भी अवैध अतिक्रमण हटाया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ग्रेटर नोएडा में बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है. यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें प्राधिकरण ने करीब 70 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया. इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 350 करोड़ रुपये है. यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार में की गई है.

70 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चला बुलडोजर

यह कार्रवाई अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार और विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की देख रेख में हुई. कार्रवाई के दौरान ग्राम दयानतपुर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 70 हजार वर्ग मीटर भूमि को जेसीबी मशीन के द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया. इस जमीन पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से भूमि खरीद कर बाउंड्री वाल बनाकर कब्जा किया गया था, जिसे प्राधिकरण द्वारा हटाते हुए जमीन को फिर अपने कब्जे में लिया गया. 

Noida Airport Encroachment

Noida Airport Encroachment

यह भी पढ़ें: LPG को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिले में अहम बैठक, अधिकारी ने बताया- घबराने की जरूरत क्यों नहीं?

एयरपोर्ट के कनेक्टिविटी रोड से भी हटाया कब्जा 

इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट से संबंधित सेक्टर और 60 मीटर रोड को भी अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. यह रास्ता नोएडा एयरपोर्ट का कनेक्टिविटी मार्ग  है. यमुना प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा और यमुना प्राधिकरण के द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: नोएडा के साथ फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, बुलेट ट्रेन भी चलेगी, क्या है सरकार का प्लान?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com