विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2021

रोहतक में 5 लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी रेसलर कोच दिल्ली में धरा गया, एक लाख का था इनाम

रोहतक के एक निजी कॉलेज से सटे एक कुश्ती स्थल पर शुक्रवार की शाम गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए थे. मारे गए लोगों में कॉलेज के कर्मचारी मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, रेलवे के एक कुश्ती कोच सतीश और एक महिला खिलाड़ी थीं.

रोहतक में 5 लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी रेसलर कोच दिल्ली में धरा गया, एक लाख का था इनाम
दिल्ली पुलिस ने सुखविंदर को शनिवार की दोपहर 2.30 बजे के करीब समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया.
चंडीगढ़:

हरियाणा (Haryana) के रोहतक में दो दिन पहले पांच लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी और रेसलर कोच सुखविंदर को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में धर दबोचा है. रोहतक के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुखविंदर को शनिवार की दोपहर 2.30 बजे के करीब समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है.

फिलहाल सुखविंदर दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ हो रही है. उसे रविवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा लाया जाएगा. शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले ही उसका सुराग देने वालों को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई थी.

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामला : 21 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि बेंगलुरु से गिरफ्तार

रोहतक के एक निजी कॉलेज से सटे एक कुश्ती स्थल पर शुक्रवार की शाम गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए थे. मारे गए लोगों में कॉलेज के कर्मचारी मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, रेलवे के एक कुश्ती कोच सतीश और एक महिला खिलाड़ी थीं.

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस प्रमुख को लिखा पत्र, कहा - ''मेरे घर आने-जाने वालों की...''

घायलों में मनोज और साक्षी का चार साल का बेटा भी है, जिसका रोहतक के पीजीआई में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि उसकी हालत गंभीर है. एक अन्य घायल को गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उसका इलाज चल रहा है. एसपी शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर कॉलेज के जिमनैजियम में रेसलिंग कोच के पद पर काम कर रहा था. कुछ शिकायतों के बाद मनोज मलिक ने सुखविंदर को पद से हटा दिया था. इससे गुस्साए सुखविंदर ने घटना को अंजाम दिया है. बतौर पुलिस प्रथम द्रष्टया घटना की वजह यही लग रही है.

वीडियो- लाल किला हिंसा : पुलिस को लक्खा सिधाना की तलाश, 1 लाख का रखा इनाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Police, Delhi Police, Sukhvinder Arrested, Rohtak Murder Case, Wrestling Coach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com