विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2023

विश्व कप 2023 : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर PM मोदी और अमित शाह ने दी टीम इंडिया को बधाई

भारत की इस शानदार जीत पर PM मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है. PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "टीम को बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं."

विश्व कप 2023 : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर PM मोदी और अमित शाह ने दी टीम इंडिया को बधाई

नई दिल्ली: World Cup 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में आज शनिवार को खेले गए मेगा मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की सीट के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया. भारत की इस शानदार जीत पर PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को बधाई दी है. PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "टीम को बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं."

वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम हाउस में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों ने वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई.

भारत के जीत पर एमपी सीएम के ऑफिस में जश्न

भारत के जीत पर एमपी सीएम के ऑफिस में जश्न

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, 'ऊंचा लहराता हुआ तिरंगा, इस शानदार जीत के लिए हमारी क्रिकेट टीम के लिए तालियों की गड़गड़ाहट. टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. आप सभी ने दिखाया है कि एक समान लक्ष्य के साथ निर्बाध टीमवर्क हमारे देश के लिए कितना गौरव हासिल कर सकता है.'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा,  "टीमइंडिया ने इसे फिर से किया..., #Worldcup2023 में पाकिस्तान पर एक और ऐतिहासिक जीत के लिए #MeninBlue को बधाई. हमारे खिलाड़ियों ने खेल के हर पहलू में चैंपियन बनकर 140 करोड़ भारतीयों को जश्न मनाने का गौरवपूर्ण क्षण दिया. आगामी सभी मैचों के लिए शुभकामनाए." 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच जीतने के लिए टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय गेंदबाजी इकाई ने विरोधियों को 200 रनों से कम रोककर उत्कृष्ट योगदान दिया. बल्लेबाजी इकाई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. जोरदार जीत दर्ज करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम को बधाई."

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में पाकिस्तान के विरूद्ध शानदान एतिहासिक विजय पर सभी खिलाड़ियों एवं समस्त खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने स्वयं भी टेलीविजन पर प्रसारित इस मैच का कुछ समय लाइव प्रसारण देखा.

जीत के लिए मिले आसान 192 रन का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत थोड़ा सतर्क रही, लेकिन वापसी करने वाले शुभमन गिल (16) जल्द ही आउट हो गए. विराट कोहली (16) भी थोड़ी देर बाद ही आउट हो गए, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया. हालांकि, जीत को लेकर कोई शक नहीं था, लेकिन विराट के आउट होने के बाद  कप्तान रोहित शर्मा (86) और श्रेयस अय्यर (नाबद 53) ने जीत पर औपचारिकता की मुहर लगा दी. खासकर समय गुजरने के साथ कप्तान रोहित और मुखर होते गए. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए तेज 77 रन जोड़े. रोहित आउट हो गए, तो पाकिस्तानियों का बैंड बजाने की जिम्मेदारी अय्यरे ने संभाल ली. अय्यर ने गीयर शिफ्ट कर लिया. उन्हें केएल राहुल (नाबाद 19 रन ) ने अच्छा सहारा दिया. और इससे भारत ने 30.3 ओवरों में ही पाकिस्तान को बुरी तरह से 7 विकेट से मात देकर करोड़ों भारतीयों को बाग-बाग कर दिया. जसप्रीत बुमराह बने मैन ऑफ द मैच.

ये भी पढ़ें:- 
India vs Pakistan, World Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रोहित और अय्यर ने जड़े अर्द्धशतक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 pm Modi, Ind Vs Pak, India Vs Pakistan Live Score, India Vs Pakistan, Pakistan Vs India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com