विज्ञापन

बेंगलुरु की पत्थर खदान में मजदूरों पर गिरी बड़ी चट्टान, 7 की दर्दनाक मौत, कई दबे

वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. वहीं फंसे हुए मजदूरों की सही संख्या और चट्टान गिरने का सही कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

बेंगलुरु की पत्थर खदान में मजदूरों पर गिरी बड़ी चट्टान, 7 की दर्दनाक मौत, कई दबे
पत्थर खदान में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी चट्टान.
  • बेंगलुरु के मडापट्टना गांव में पत्थर की खदान में बड़ी चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई
  • मलबे के नीचे कई और मजदूर दबे होने की आशंका जताई गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
  • हादसा तब हुआ जब खदान के ऊपरी हिस्से में एक्सकेवेटर से खुदाई का काम चल रहा था

बेंगलुरु में एक पत्थर की खदान में हुए हादसे में सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. एक बड़ी चट्टान वहां काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरी, जिसकी वजह से मजदूर दब गए. मलबे के नीचे अन्य कई मजदूरों के दबे होने की आशंका अधिकारियों ने जताई है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं. बता दें कि ये सभी मजदूर कावेरी कंपनी की खदान में काम करते समय बड़ चट्टान की चपेट में आ गए. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार नेस्टोन क्रशर यूनिट में पत्थर गिरने से प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पत्थर की खदानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान मालिकों का दायित्व है. सरकार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल खदान के ऊपरी हिस्से में एक्सकेवेटर से खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान एक बड़ी चट्टान खिसककर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी. घटना की सूचना मिलते ही तवारेकेरे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात और बचाव कार्य शुरू किया. 

ये घटना अवैध पत्थर की खुदाई का नतीजा

वहीं, यशवंतपुर के विधायक एस.टी. सोमशेखर ने आरोप लगाया कि यह हादसा बड़े पैमाने पर हो रही अवैध पत्थर की खुदाई का नतीजा है. उन्होंने मांग की कि इस मामले में माइंस एंड जियोलॉजी विभाग, वन विभाग, पुलिस और कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए. उन्होंने इस इलाके में अवैध पत्थर की खुदाई को लेकर बार-बार चिंता जताई थी.इसे लेकर वन विभाग और माइंस एंड जियोलॉजी विभाग से सवाल भी किए थे. उन्होंने याचिका समिति के सामने भी यह मुद्दा उठाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

वरिष्ठ अधिकारी इस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. वहीं फंसे हुए मजदूरों की सही संख्या और चट्टान गिरने का सही कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है. आगे की जानकारी का इंतजार है. यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके में तवारेकेरे पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मडापट्टना गांव की है.

ये भी पढ़ें-भारत में मिला सोने का बड़ा खजाना, 4 जगहों से निकलेगा गोल्ड, कीमत हजारों करोड़ में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Stone Quarry, Stone Quarry Collapse, Workers Death, Bengaluru Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com