विज्ञापन

होटल में गुलाब से सजे बेड पर मिली महिला की लाश, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, रेलवे कर्मी की मर्डर मिस्ट्री

पुलिस के मुताब‍िक, युवक और युवती दोनों ही रेलवे कर्मचारी थे. रूम नंबर 302 में बेड गुलाब की पंखुड़ियों से सजा हुआ था और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था.

होटल में गुलाब से सजे बेड पर मिली महिला की लाश, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, रेलवे कर्मी की मर्डर मिस्ट्री
होटल पहुंचकर पुल‍िस अधि‍कार‍ियों ने की जांच.
  • पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों रेलवे कर्मचारी थे.
  • रूम में बेड गुलाब की पंखुड़ियों से सजा हुआ था, लेकिन वहीं चारों तरफ खून बिखरा हुआ था.
  • युवती के शरीर पर चाकू के कई घाव थे.

नागपुर: महाराष्‍ट्र के नागपुर में एक युवक और युवती ने होटल का एक कमरा क‍िराए पर ल‍िया. दोनों रूम के अंदर गए. रात करीब 9 बजे कमरे से अचानक चीखें सुनाई देने लगीं. बगल के कमरे में मौजूद व्‍यक्‍त‍ि होटल कर्मचार‍ियों के साथ मौके पर दौड़ लगाई. दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. युवक और युवती खून से लथपथ पड़े थे. युवती की मौत हो चुकी थी, जबक‍ि युवक गंभीर रूप से घायल था. सूचना म‍िलने पर मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा, जबक‍ि युवक को इलाज के अस्‍पताल में भर्ती कराया है. 

मामला मनीष नगर स्थित एक होटल का है. मृत युवती का नाम शिवानी राजानंद गजभिये (28) है, जो अजनी के शताब्दी चौक इलाके में रहती थी, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का नाम किरण संजय आत्राम (उम्र करीब 28 से 30) है, जो अजनी की रेलवे कॉलोनी में रहता है. पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों रेलवे कर्मचारी थे. रूम नंबर 302 में बेड गुलाब की पंखुड़ियों से सजा हुआ था, लेकिन वहीं चारों तरफ खून बिखरा हुआ था. शिवानी के शरीर पर चाकू के कई घाव थे. उसकी मांग में सिंदूर की तरह खून लगा हुआ दिखा और गले में मंगलसूत्र भी पाया गया. पास में ही किरण घायल अवस्था में पड़ा था. कमरे में एक चाकू भी मिला.

चीखें सुनकर दौड़े कर्मचारी

पुलिस के मुताब‍िक, शिवानी और किरण मंगलवार को होटल में आए थे. उन्होंने कमरा किराए पर लिया था. रात करीब साढ़े नौ बजे उनके कमरे से अचानक चीखें सुनाई दीं. इस पर बगल के कमरे में रहने वाले व्यक्ति और होटल कर्मचारियों ने मौके पर दौड़ लगाई. कमरे में दोनों खून से लथपथ पड़े दिखाई दिए. होटल प्रबंधन ने तुरंत बेलतरोड़ी पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी, जबकि किरण की हालत बेहद गंभीर थी. पुलिस ने दोनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने तुरंत किरण का इलाज शुरू कर दिया.

शादी के मुद्दे पर विवाद होने का शक

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शिवानी और किरण के बीच शादी को लेकर विवाद होने की संभावना है. यह विवाद सुलझाने और कुछ समय साथ बिताने के लिए ही दोनों होटल आए होंगे, ऐसा पुलिस का शुरुआती अनुमान है. घटना से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा. विवाद बढ़ने पर किरण ने शिवानी पर चाकू से वार किया होगा और फिर खुद को भी घायल कर लिया होगा. किरण चाकू अपने साथ होटल लेकर आया था या नहीं, और इस हमले के पीछे की असली वजह क्या है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. इस मामले में बेलतरोड़ी पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें  -  नागपुर में 16 वर्षीय बेटी से देह व्यापार कराने के आरोप में मां गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur News, Nagpur Murder, Nagpur Crime News, Woman Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com