विज्ञापन
This Article is From May 25, 2025

महाराष्ट्र: गले में चिकन की बोटी फंसने से महिला की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि चिकन की बोटी उसके गले में फंस जाने से उसका दम घुट गया. हमने फिलहाल, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

महाराष्ट्र: गले में चिकन की बोटी फंसने से महिला की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रिसॉर्ट में ठहरी 27 वर्षीय महिला की भोजन के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. केलवा थाने की निरीक्षक विजया गोस्वामी ने बताया कि यह घटना 23 मई को हुई. महिला अपने पुरुष मित्र के साथ रिसॉर्ट में गई थी.

अधिकारी ने बताया कि रात का खाना खाते समय अचानक महिला की सांस फूलने लगी और वह अचेत हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,

थाना निरीक्षक ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि चिकन की बोटी उसके गले में फंस जाने से उसका दम घुट गया. हमने फिलहाल, दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं."

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chicken Bone, Palghar Maharashtra, Woman Dies After Chicken Bone Gets Stuck In Her Throat, Woman Dies In Palghar Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com