विज्ञापन

55.3 का औसत, 17 शतक, इस बड़ी वजह से डरा हुआ है न्यूजीलैंड, मेजबानों पर मंडराया यह बड़ा खतरा

टीम इंडिया की नजर शुक्रवा को ही सीरीज जीत हासिल करने पर लगी है, तो न्यूजीलैंड की खुद को बड़ी शर्मिंदगी से बचाने पर

55.3 का औसत, 17 शतक, इस बड़ी वजह से डरा हुआ है न्यूजीलैंड, मेजबानों पर मंडराया यह बड़ा खतरा
भारतीय टीम एक और सीरीज जीतने के मुहाने पर है
source: X

टीम इंडिया ने अभी तक न्यूजीलैंड दौरे पर बहुत ही शानदार क्रिकेटर खेली है. मेजबानों को टी20 में पटखनी देने के बाद टीम अय्यर माउंट मॉन्गनुई में शुक्रवार को खेले जाने वाले चौथे वनडे में ही सीरीज विजय पर  नजर गड़ाए हुए है. चौथे वनडे से पहले नियमित कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कांबोज को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रिलीज कर दिया गया है. इनकी जगह ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और सिराज ले सकते हैं. एक तरह से जीत रही टीम के संयोजन से छेड़छाड़ हुई है, लेकिन इसके बावजूद कीवी टीम के लिए मनोवैज्ञानिक लाभ जैसे फायदे की यहां कोई बात नहीं है. सबसे बड़ा साईक्लॉजिकल एडवांडेज तो पहले ही भारत के पास बढ़त के रूप में है. वहीं, इससे अलग साल 2023 विश्व कप से लेकर अभी तक टॉप-3 बल्लेबाजों के वो आंकड़े हैं, जिन्होंने मेजबानों की नींद उड़ा रखी है. 

आंकड़े दमदार, कीवी प्रबंधन परेशान

दरअसल साल 2023 विश्व कप के बाद से अगर भारत ने इस फॉर्मेट में दुनिया भर में डंका बजाया है, तो उसके पीछे उसके टॉर-3 बल्लेबाजों का योगदान बड़ा है. पिछले करीब 3 साल के भीतर इन शीर्ष बल्लेबाजों ने  55.3 के औसत से 4.922 रन बनाए हैं. इसमें 17 शतक और 26 अर्द्धशतक हैं. इस मामले में भारत के बाद दुनिया में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड है, लेकिन अंतर बताने के लिए काफी है कि भारत के शीर्ष-3 का दम कितना ज्यादा है. इसी समयावधि में इंग्लैंड ने टॉप-3 बल्लेबाजों ने 40.3 के ही औसत से रन बनाए हैं. 

वहीं, जब बात न्यूजीलैंड की आती है, तो उसके टॉप-3 बल्लेबाजों ने 32.01 के औैसत से रन बनाए हैं. इसमें उनके 5 शतक और 22 अर्द्धशतक निकले हैं. 

कीवी टीम पर मंडराया बड़ा खतरा

वहीं न्यूजीलैंड के सामने साल 2019 के बाद से अपने घर पर सीरीज न गंवाने का खतरा मंडरा रहा है. टीम इंडिया के  पास 2-0 की बढ़त है और इससे बचने के लिए मेजबानों को अगले दोनों मैच जीतने होंगे. शुक्रवार का भी और  फिर इसके बाद रविवार को खेले जानने वाला आखिरी मैच भी उसे अपने नाम करना होगा. ऐसे में शुक्रवार का मैच उसके लिए 'करो या मरो' की जंग बन गया है क्योंकि यह मैच गंवाते ही सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी. 

चौथे वनडे के लिए दोनों भारतीय संभावित XI

न्यूजीलैंड: 1. फिन एलन, 2. टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), 3. विल यंग, 4. निक केली, 5. मिच हे, 6. माइकल ब्रेसवेल, 7.  मिशेल सैंटनर (कप्तान), 8 डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, 9. काइल जैमीसन, 10. मैट फिशर/क्रिस्टियन क्लार्क/मैट हेनरी, 11. जैकब डफी

भारत: 1. रोहित शर्मा, 2. इशान किशन (विकेटकीपर), 3. विराट कोहली, 4. श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5. ऋतुराज गायकवाड़, 6. नमन धीर, 7. अक्षर पटेल, 8. औकिब नबी, 9 मोहम्मद सिराज/कुलदीप यादव, 10. गुरनूर ब्रार 11. अर्शदीप सिंह
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, India, New Zealand, New Zealand Vs India 11/13/2026 Nzin11132026271654, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com