विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2020

Coronavirus: क्या ये लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी आगे बढ़ेगा? सरकार ने अटकलों पर लगाया विराम

कोरोनावायरस संकट की वजह से लगाए गए लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. सरकार ने यह बात साफ कर दी है.

Coronavirus: क्या ये लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी आगे बढ़ेगा? सरकार ने अटकलों पर लगाया विराम
लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस संकट की वजह से लगाए गए लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. सरकार ने यह बात साफ कर दी है. प्रेस सूचना ब्यूरो ने बाक़ायदा बयान जारी कर ऐसी अफवाहों से सावधान रहने को कहा है. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि  मैं इस तरह की ख़बरों को देखकर हैरान हूं. लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. 

Coronavirus: कंट्रोल रूम से समोसा और पान की डिमांड की थी, अब नाली की सफाई कर रहे!

उनके इस बयान के कुछ ही सूचना प्रसारण ब्यूरो ने एक ट्वीट कर कहा लॉकडाउन बढ़ाने की बात अफवाह हैं. अब फोकस लॉकडाउन के असर से कमज़ोर तबके को बचाने पर है. पीएम मोदी ने समाज कल्याण से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात के दौरान कहा कि गरीब ज़रूरतमंदों तक मेडिकल समेत बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है. 

Coronavirus: जब लॉकडाउन में पुलिस ने बुज़ुर्ग को रसगुल्ला घर पर लाकर दिया!

बता दें कि 3 लाख तक के लोन पर किसानों को पहले से दी जा रही राहत 31 मई तक बढ़ाई जा रही है. सोमवार को ही 22.12 लाख मेडिकल स्टाफ को 50 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस कवर देने  के लिए गाइडलाइंस तय की गईं. तेल कंपनियों ने एलपीजी सप्लाई में जुटे स्टाफ को हादसा होने पर 5 लाख की राहत देने का ऐलान किया .लॉकडाउन पर स्पष्टीकरण के बाद सरकार के सामने अब चुनौती कोरोनावायरस के और फैलने से रोकने की होगी.  

Video: जर्मनी की तुलना में भारत कैसे लड़ रहा है कोरोना से

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus News, Coronavirus Lockdown Updates, 21 Days Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com