दक्षिणी केरल के कोल्लम शहर में पति द्वारा कथित तौर पर कार में आग लगा दिए जाने से मंगलवार देर शाम पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पति ने उस कार में लगा दी जिसमें उसकी 44 वर्षीय पत्नी एक व्यक्ति के साथ जा रही थी. इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया है.
उसने बताया कि पद्मराजन ने कथित तौर पर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी, जिससे उसकी पत्नी अनिला कार के अंदर ही फंसी रही और आग में झुलस गई. पुलिस ने बताया कि महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि कार सवार सहयात्री भी झुलस गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि पद्मराजन को कोल्लम ईस्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई. उन्होंने बताया कि व्यक्ति को जलने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अनिला अपने पुरुष सहकर्मी के साथ अपनी कार में यात्रा कर रही थी, तभी पद्मराजन ने वैन में उनकी गाड़ी रोकी और कथित तौर पर खिड़की से कार में पेट्रोल फेंका और आग लगा दी. आग में दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं