विज्ञापन

तुझे नौकरी से निकाल दिया फिर यहां क्यों आया? IRS की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के उस घर में 15 मिनट तक क्या हुआ?

दिल्ली के अमर कॉलोनी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. इस खौफनाक वारदात से पहले IRS अधिकारी की बेटी और आरोपी के बीच कुछ बातचीत भी हुई थी.

तुझे नौकरी से निकाल दिया फिर यहां क्यों आया? IRS की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के उस घर में 15 मिनट तक क्या हुआ?
  • IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा था, जिसे पिछले महीने नौकरी से निकाला गया था
  • राहुल मीणा घर की डुप्लीकेट चाबी से घुसा और सीधे पीड़िता के स्टडी रूम में पहुंचा था
  • पैसों की मांग पर दोनों के बीच बहस हुई, जिससे नाराज होकर राहुल ने लड़की पर हमला किया था

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. घर में काम करने वाले पुराने नौकर राहुल मीणा ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. आरोपी सुबह-सुबह घर पहुंचा और लड़की की हत्या की. इस दौरान अधिकारी और उनकी पत्नी घर में नहीं थे. जब आरोपी घर पहुंचा तो पीड़िता और उसके बीच बातचीत भी हुई थी. करीब 15 मिनट चली बातचीत और झगड़े में क्या-क्या हुआ? आइए बताते हैं.

पीड़िता और आरोपी के बीच क्या हुआ बात?

जानकारी के अनुसार, 19 साल का आरोपी राहुल मीणा घर के बाहर छिपाकर रखी गई डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसा. वो सीधे पीड़िता के स्टडी रूम में पहुंचा, जोकि घर की छत पर है. जब पीड़िता ने राहुल को देखा तो वह हैरान रह गई. क्योंकि उसके पिता ने महीनेभर पहले ही राहुल को नौकरी से निकाल दिया था. पीड़िता ने पूछा कि वो यहां क्यों आया है? इस पर आरोपी ने जवाब दिया कि उसे आंटी (पीड़िता की मां) ने किसी काम से बुलाया है.

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से पैसों की मांग की. लड़की ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. धीरे-धीरे स्थिति खराब होने लगी. लड़की डर गई और चिल्लाने लगी. आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी. लेकिन लड़की ने चिल्लाना जारी रखा.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: अमर कॉलोनी से ग्रेटर कैलाश तक, क्यों दिल्ली के पॉश इलाके घरेलू सहायकों के सॉफ्ट टारगेट बन रहे हैं

लैंप से किया हमला, बेहोश लड़की से किया यौन उत्पीड़न

इसके बाद आरोपी राहुल ने अपना आपा खो दिया. उसने लैंप से लड़की पर हमला बोल दिया. इस हमले से उसके चेहरे और शरीर पर कई चोटें आईं. जब वह बेहोश हो गई, तो उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. हमले के बाद, वह उसे घसीटकर दूसरे कमरे में ले गया, जहां लॉकर रखा हुआ था. उसने पीड़िता की उंगली का इस्तेमाल करके पहला लॉकर खोला और फिर एक स्क्रूड्राइवर की मदद से दूसरा लॉकर तोड़ दिया. उसने नकदी और गहने जमा किए और उन्हें एक बैग में रख लिया.

अपने कपड़ों पर खून के धब्बे देखकर, उसने कपड़े बदले और पीड़िता के भाई की पैंट पहन ली. इसके बाद वह घटनास्थल से भाग निकला और रेलवे स्टेशन की ओर चल दिया.

यह भी पढ़ें: अमर कॉलोनी मर्डर : IRS अधिकारी के ऑफिस में काम करते थे राहुल के पिता, उन्हीं की सिफारिश पर आरोपी को मिली नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi IRS Daughter Murder, Delhi IRS Daughter Rape, Delhi IRS Daughter Case, IRS Daughter Murder, IRS Daughter Rape Case Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com