विज्ञापन

6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा, अब मिली लाश, जानें कौन थीं सिंगर इंदर कौर?

6 दिन पहले लापता हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव मंगलवार को लुधियाना की एक नहर में मिला. हत्या का आरोप एक्स बॉयफ्रेंड सुखविंदर सिंह पर लगा है.

6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा, अब मिली लाश, जानें कौन थीं सिंगर इंदर कौर?
इंदर कौर 29 साल की थीं.
instagram
  • पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव लुधियाना के नीलन नहर में 19 मई को मिला था, उनकी हत्या की पुष्टि हुई है
  • इंदर कौर 13 मई को किराने का सामान लेने गई थीं, लेकिन वापस न लौटने पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया गया
  • पुलिस ने इंदर की हत्या में सुखविंदर सिंह के पिता और दोस्त को गिरफ्तार किया, आरोपी सुखविंदर कनाडा भाग चुका है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर का शव लुधियाना के पास नीलन नहर में मिला है. लुधियाना के जमालपुर की रहने वालीं इंदर कौर 13 मई की रात को अपनी फोर्ड फिगो कार से किराने का सामान खरीदने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. परिवार वालों ने इंदर की हत्या एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाया है, जो अब कनाडा भाग गया है.

13 मई को जब इंदर कौर लापता हुई थीं, तब उनके परिवार वालों ने सुखविंदर सिंह और उसके परिवार वालों पर अपहरण का आरोप लगाया था. परिवार वालों का कहना है कि सुखविंदर शादीशुदा होने के बावजूद इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था.

इंदर कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने सुखविंदर सिंह के पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों मोगा जिले के भालूर गांव के रहने वाले थे.

6 दिन बाद मिला शव

  • 29 अप्रैल को आया था आरोपी: परिवार वालों ने सुखविंदर सिंह पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है. 29 अप्रैल को वह नेपाल के रास्ते भारत आया था. 13 मई को वापस लौट गया.
  • 13 मई की रात: इंदर कौर के भाई जोतिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 मई की रात 8:30 बजे वह किराने का सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.
  • 19 मई को शव मिला: 19 मई को नीलन नहर में इंदर कौर का शव मिला. पास ही कार भी थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि इंदर की हत्या कार में ही की गई थी.

यह भी पढ़ेंः प्यार में नाकाम कनाडाई आशिक का खूनी तांडव! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव

Latest and Breaking News on NDTV

हत्या की वजह क्या हो सकती है?

आईओ दलवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि इंदर कौर के परिवार वालों ने सूचना दी थी कि इंदर और सुखविंदर पहले रिलेशनशिप में थे. हालांकि बाद में उनका रिश्ता टूट गया था.

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों की दोस्ती तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी, लेकिन जब इंदर को पता चला कि सुखविंदर शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था.

आरोप है कि इस कारण ही सुखविंदर ने कथित तौर पर पहले बंदूक की नोक पर इंदर का अपहरण किया. फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव और कार को नहर में फेंककर सुखविंदर उसी रात कनाडा भाग गया था. 

लुधियाना के एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि इंदर कौर की कार रविवार को नहर में मिली थी. इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई और मंगलवार को इंदर का शव बरामद हुआ. 

यह भी पढ़ेंः ग्वालियर में ट्विशा शर्मा जैसा केस! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत, आखिरी इंस्टा रील पर उठे सवाल

कौन थीं इंदर कौर?

29 साल की इंदर कौर पंजाबी सिंगर थीं. उन्होंने काफी कम उम्र में ही पंजाबी सिंगिंग और परफॉर्मेंस के बूते पहचान बना ली थी.

इंदर ने 'आकड़', 'जीजा', 'सोहना लगदा', 'रिच स्टैंडर्ड', 'कदों तूं मिलेंगी' और 'सनरूफ' जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए थे. उन्होंने मशहूर गायक गिप्पी ग्रेवाल के साथ 'सोने दी वंग' गाना भी गाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

इंदर के माता-पिता और दो भाई विदेश में रहते हैं, जबकि एक भाई जमालपुर में रहता है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.24 लाख फॉलोअर्स थे.

यह भी पढ़ेंः कौन है ट्विशा शर्मा का भगोड़ा पति समर्थ सिंह? डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com