विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2022

कौन हैं महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर राहुल नार्वेकर, जानें- उनके बारे में अहम बातें

भाजपा के राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले हैं, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रत्याशी राजन सालवी के समर्थन में 107 वोट पड़े हैं.

कौन हैं महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर राहुल नार्वेकर, जानें- उनके बारे में अहम बातें
महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर राहुल नार्वेकर.
नई दिल्ली:
  1. 45 वर्षीय राहुल नार्वेकर ने 2019 में मुंबई के कोलाबा सीट से विधानसभा चुनाव जीता था. वह पूर्व में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं.
  2. नार्वेकर वरिष्ठ एनसीपी नेता रामराजे नाइक-निंबालकर के दामाद हैं, जो महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष भी हैं.
  3. 2014 में पार्टी छोड़ने से पहले वह शिवसेना की यूथ विंग के प्रवक्ता थे. शिवसेना के बाद वह शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए.
  4. राहुल नार्वेकर साल 2014 का लोकसभा चुनाव एनसीपी की टिकट पर मावल से लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे. उस समय वह शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने से हार गए थे.
  5. नार्वेकर 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने कांग्रेस के अशोक जगताप को हराकर कोलाबा से विधानसभा चुनाव जीता.
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Narvekar, Maharashtra Assembly Speaker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com