विज्ञापन

कौन हैं 32 साल के नीरज कुमार सिन्हा, जो बांकीपुर उपचुनाव में बने भाजपा के नए उम्मीदवार

नीरज कुमार सिन्हा ने भाजपा की राजनीति में बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियों को निभाया है. इसके अलावा दो बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं और अब भी वह मंडल अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे.

कौन हैं 32 साल के नीरज कुमार सिन्हा, जो बांकीपुर उपचुनाव में बने भाजपा के नए उम्मीदवार
  • भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है
  • अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों के चलते अपना नामांकन वापस ले लिया था
  • नीरज कुमार सिन्हा भाजपा के युवा नेता हैं और मंडल अध्यक्ष समेत कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं
पटना:

भाजपा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पहले अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया गया था और अब उनके स्थान पर नीरज कुमार सिन्हा को टिकट मिला है. अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस ले लिया है. भाजपा के इस फैसले की काफी चर्चा हो रही है क्योंकि आमतौर पर पार्टी काफी सोच-समझकर कैंडिडेट उतारती है, ऐसे में नामांकन के बाद नाम वापस लिया जाना उल्लेखनीय है. नीरज कुमार सिन्हा की बात करें तो वह युवा चेहरे हैं और महज 32 साल के हैं. भले ही उनकी आयु इतनी कम है, लेकिन वह लंबे समय से भाजपा के प्राइमरी मेंबर के तौर पर सक्रिय हैं. 

नीरज कुमार सिन्हा ने भाजपा की राजनीति में बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियों को निभाया है. इसके अलावा दो बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं और अब भी वह बांकीपुर के नरेंद्र भारती मंडल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे. नीरज कुमार सिन्हा के चाचा नरेंद्र भारती भी भाजपा में सक्रिय थे और जनसंघ के दौर से ही कार्यकर्ता थे. उनका निधन 1984 में हुआ था और उनके नाम पर ही मंडल का नाम रखा गया था. फिलहाल नीरज इसी मंडल के अध्यक्ष के तौर पर भाजपा में सक्रिय हैं. नीरज कुमार सिन्हा का मुकाबला प्रशांत किशोर से होगा, जो चुनावी रणनीतिकार से नेता बने हैं.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अब नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद भी प्रशांत किशोर की पार्टी का खाता नहीं खुला था. लेकिन अब उन्होंने नितिन नवीन की छोड़ी विधानसभा सीट से ही उतरने का फैसला लिया है. ऐसे में प्रशांत किशोर जैसे नेता से नीरज कुमार सिन्हा का मुकाबला कैसा होगा, यह देखने वाली बात होगी. माना जा रहा है कि नीरज कुमार सिन्हा के नितिन नवीन से अच्छे संबंध रहे हैं. उनकी उम्मीदवारी के साथ भाजपा ने जातीय समीकरण को भी बनाए रखा है. नितिन नवीन यदि कायस्थ थे तो नीरज कुमार सिन्हा भी उसी समुदाय से आते हैं. बता दें कि बांकीपुर बिहार की उन सीटों में से एक है, जो कायस्थ बहुल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP News Hindi, Bjp News In Hindi, Bankipur Assembly, Bankipur Assembly Seat, Bankipur Assembly Seat BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com