विज्ञापन

सब्जी बेचकर प्रचार करने वाला उम्मीदवार, अब बन गया बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू

Khudiram Tudu Profile: बंगाल में BJP की पहली सरकार में सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ मंत्री पद की शपथ लेने खुदीराम टुडू हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते दिखे थे. अब चुनाव जीत कर वो राज्य सरकार में मंत्री बन चुके हैं. आइए जानते हैं खुदीराम टुडू के बारे में. 

सब्जी बेचकर प्रचार करने वाला उम्मीदवार, अब बन गया बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू
सड़क पर सब्जी बेचते दिखे थे खुदीराम टुडू, आज बंगाल में ली मंत्री पद की शपथ.
  • बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार ने कोलकाता के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.
  • शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ भी ली.
  • इसमें खुदीराम टुडू भी शामिल हैं. खुदीराम वही नेता हैं, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर सब्जी बेची थी.
कोलकाता:

Bengal BJP Govt: बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार ने शपथ ले ली. कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड मैदान में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सीएम शुभेंदु अधिकारी के बाद दिलिप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशिथ प्रमाणिक और खुदीराम टुडू (Khudiram Tudu) ने मंत्री पद की शपथ ली. बंगाल में मंत्री पद का शपथ लेने खुदीराम टुडू हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचने को लेकर चर्चा में आए थे. आइए जानते हैं खुदीराम टुडू के बारे में. 

बंगाल के कद्दावर आदिवासी नेता हैं खुदीराम टुडू

खुदीराम टुडू बंगाल के बांकुड़ा जिले के एक आदिवासी (ST) नेता हैं. वो जंगलमहल के आदिवासी बहुल निर्वाचन सीट रानीबांध का प्रतिनिधित्व करते हैं. खुदीराम टुडू की गिनती बंगाल में बड़े आदिवासी नेता के रूप में होती है. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने रानीगंज सीट से जीत हासिल की थी. खुदीराम टुडू ने 52 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

‘दादा, एकदम ताजी है, ले लीजिए' सब्जी बेचते दिखे थे टूडू

चुनाव प्रचार के दौरान खुदीराम टुडू का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में वो गले पर बीजेपी का पटका डाले सब्जी बेचते नजर आए थे. जिसमें वो यह कह रहे थे- ‘दादा, ये एकदम ताजी है, ले लीजिए.' दरअसल यह वीडियो बख्शीगंज में पद्मा नदी के किनारे लगने वाले बाजार की थी. 

सड़क किनारे सब्जी बेचते दिखे थे खुदीराम टुडू.

सड़क किनारे सब्जी बेचते दिखे थे खुदीराम टुडू.

वायरल वीडियो पर कहा था- यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं

जहां वो तराजू लिए सब्जी तौलते दिखे थे. जब इस वीडियो की चर्चा होने लगी तो खुदीराम टुडू ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसान परिवार से आते हैं और बचपन में अपने पिता के साथ खेती और बाजार का काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी बाजार में सब्जियां बेची हैं, इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है. यहां एक परिचित को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया और मैं खुद को रोक नहीं पाया.”

यह भी पढ़ें - शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए CM, अग्निमित्रा, दिलीप घोष समेत इन 5 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khudiram Tudu, Khudiram Tudu Profile, Kshudiram Tudu Video, Khudiram Tudu News, West Bengal Cm Suvendu Adhikari Oath Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com