विज्ञापन

कौन हैं Gen-Z सांसद? जिन्होंने जंतर-मंतर पर आवाज की थी बुलंद, पुल‍ि‍स को बताना पड़ था क‍ि मैं एमपी हूं

द‍िल्‍ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में केवल Gen-Z छात्र ही नहीं बल्‍क‍ि Gen-Z सांसद भी शाम‍िल हुए थे, ज‍िन्हें पुल‍िस भी नहीं पहचान पाई थी. उन्हें खुद अपना पर‍िचय बताना पड़ा. इस पर उन्होंने NDTV से Exclusive बातचीत की.  

कौशांबी से सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं की आवाज बुलंद की.
सोशल मीडिया.

द‍िल्‍ली में जंतर-मंतर पर धरने में शाम‍िल हुए उस Gen-Z सांसद के बारे में आपको बताएंगे, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़े और संसद पहुंचे. मात्र 25 वर्ष, 3 महीने और 3 दिन की उम्र में सांसद बने. द‍िल्‍ली में Gen-Z के प्रदर्शन में शाम‍िल होकर उनकी आवाज बुलंद की. हम बात कर रहे हैं, उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी लोकसभा के सांसद पुष्‍पेंद्र सरोज की. 

पुष्‍पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के ट‍िकट से पहली बार चुनाव लड़े और बीजेपी के दो बार के सांसद रहे, व‍िनोद सोनकर को एक लाख से अध‍िक मतों से चुनाव हराकर सांसद बने. बहुत ही कम समय में कौशांबी में युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं.   

20 दिनों तक जंतर-मंतर पर डटे रहे 

सपा सांसद पुष्‍पेंद्र सरोज करीब 20 द‍िनों तक जंतर-मंतर पर डटे रहे, और Gen-Z की आवाज बुलंद करते रहे. मंच से इंकलाब ज‍िंदाबाद का नारा लगाया.  21 जुलाई को द‍िल्‍ली पुल‍िस ने अख‍िलेश यादव को ह‍िरासत में ल‍िया तो उनसे म‍िलने जा रहे पुष्‍पेंद्र सरोज को पुल‍िस ने रोक द‍िया. धक्‍का-मुक्‍की भी हुई तो उन्हें बताना पड़ा, "मैं एमपी हूं", इसके बाद द‍िल्‍ली पुल‍िस ने नरमी बरती. द‍िल्ली पुलि‍स भी उन्हें नहीं पहचान पाई, और एक छात्र समझ बैठी. 

सोनम वांगचुक के बगल में खड़े सांसद पुष्पेंद्र सरोज.

सोनम वांगचुक के बगल में खड़े सांसद पुष्पेंद्र सरोज.

"युवा देश का भविष्य"

उन्होंने NDTV से बातचीत में कहा, "सरकार को युवाओं का दर्द समझना चाह‍िए. युवा पीढ़ी ही इस देश का भव‍िष्‍य है. ज‍िस तरीके से जंतर-मंतर पर छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज क‍िया गया, वह बहुत ही न‍िंदनीय है. हम सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे." 

"लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे"

उन्होंने बताया, "दिल्‍ली पुल‍िस ने हमारे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव जी को ह‍िरासत में ल‍िया तो मैं एक सांसद की हैस‍ियत से अपने नेता से म‍िलने गया था. पुल‍िस ने मुझे जबरदस्‍ती रोकने की कोश‍िश की, और धक्‍का-मुक्‍की पर उतारू हो गई. हम जनता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे." 

देहरादून और लंदन से पढ़ाई की 

पुष्‍पेंद्र सरोज का जन्‍म 1 मार्च 1999 में कौशांबी में हुआ. उन्होंने देहरादून से स्‍कूली पढ़ाई की. इसके बाद क्‍वीन मैरी यून‍िवर्स‍िटी ऑफ लंदन से एकाउंटेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई की. पुष्‍पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासच‍िव और पूर्व कैब‍िनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं. इंद्रजीत सरोज मंझनपुर सीट से सपा के व‍िधायक हैं.

यह भी पढ़ें: पैलेट गन का इस्तेमाल कब और कैसे हो? सुप्रीम कोर्ट ने कही प्रोटोकॉल तय करने की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Jantar Mantar Protest, Gen-Z Protest In Delhi, Kaushambhi News, Gen-Z Movement, Delhi Jantar Mantar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com