- बाबा रामदेव ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक और लाभकारी अभ्यास है
- उनका मानना है कि योग केवल एक प्रवचन नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका और डीएनए में शामिल है
- उन्होंने बताया कि मोटापा, बीपी, शुगर जैसी कई बीमारियों का समाधान योग में निहित है
योगा डे से पहले बाबा रामदेव से शनिवार को एनडीटीवी ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान बाबा रामदेव ने योग के गुर भी सिखाए. उन्होंने कहा कि योग शरीर की ताकत को तो बढ़ाता ही है. मगर साथ ही हेल्दी भी रखता है. ये शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से शरीर को स्वस्थ रखता है. बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन मात्र प्रवचन का विषय नहीं है, बल्कि जीवन जीने का विषय है. हम सब योगियों की संतान हैं. हमारे डीएनए में योग है. आज चाहे हम हिंदू हैं, मुसलमान हैं, सिख हैं, ईसाई हैं, जैन हैं, बौद्ध हैं पर हमारा डीएनए योग वाला है. हमारे पंथ अलग हो सकते हैं, हमारी जाति, वर्ग, संप्रदाय अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारा डीएनए योग वाला है.
#NDTVExclusive | 'मैं 50 साल से योग कर रहा हूं और 35-40 साल से लोगों को योग करा रहा हूं'
— NDTV India (@ndtvindia) June 20, 2026
स्वामी रामदेव से NDTV की EXCLUSIVE बातचीत@malhotra_malika | @yogrishiramdev | #InternationalYogaDay pic.twitter.com/46T2eqgDG0
बाबा रामदेव ने आगे कहा, 'पचास सालों से योग कर रहा हूं. 35-40 सालों से करा रहा हूं और आगे मैं देखता हूं योग का भविष्य या यूं कहें कि दुनिया का भविष्य तो वो योग ही है. मोटापा, बीपी, शुगर, लीवर, किडनी, स्ट्रेस, एंजाइटी, डिप्रेशन, हिंसा जैसी समस्या पूरी दुनिया झेल रही है. इन सब समस्याओं का हल योग ही है. मतलब योग को हम सिर्फ व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान तक ही सीमित मत रखें. सच में योग में अप्रतिम सामर्थ्य है.'
#NDTVExclusive | स्वामी रामदेव ने NDTV से EXCLUSIVE बातचीत में इस बार के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम के बारे में बताया@malhotra_malika | @yogrishiramdev | #InternationalYogaDay pic.twitter.com/PDVanrgU10
— NDTV India (@ndtvindia) June 20, 2026
योग को सभी के लिए जरूरी बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि बच्चों के लिए योग, युवाओं के लिए योग, जेन जे के लिए योग, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के लिए योग. सबके लिए योग. और इस योग के अनुष्ठान में जब हमारा जीवन प्रवाहमान होता है ना तो जीवन रूपांतरित हो जाता है. योगगुरु ने आगे कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मेरा प्रणाम है. उन्होंने 177 देशों को इंटरनेशनल योग डे के लिए सहमत कराया. उन्होंने ही पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलाई.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं