क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट की याद बुधवार को एक बार फिर ताजा हो गई, जब हरिद्वार जिले के रुड़की में उसी जगह पर बड़ा सड़क हादसा हुआ. यहां एक कार पलट गई, जिसमें यूपी के नोएडा में रहने वाले 4 लोग घायल हो गए. ये हादसा जिला संभल में हुआ है, जहां बदायूं बॉर्डर लगता है. एक्सीडेंट के तुरंत बाद डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे. इसके बाद जेसीबी से मलबा हटाया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में पलटती नजर आ रही है.
ऋषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हो गई थी. बुधवार को इसी जगह पर एक कार आगे जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई. ये हादसा बेहद भीषण था. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि कार की स्पीड इतनी थी कि वह कंट्रोल नहीं हो पाई. वहीं मौके पर काफी देर तक जाम लगा रहा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया गया, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की लाइव तस्वीरें रिकॉर्ड हो गई. आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक बुधवार को गौतम नगर ग्रेटर नोएडा के निवासी हरिद्वार से लौट रहे थे, इनकी कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जैसे ही यह लोग मोहम्मदपुर जट में हाईवे पर बने कट के पास पहुंचे, तो आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में इनकी कार हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए काफी दूर तक रगड़ते चली गई.
गौरतलब है कि दिल्ली से घर लौटते समय 30 दिसंबर को नारसन कस्बे के पास ऋषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हो गई थी. इसमें ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तब बताया जा रहा था कि ऋषभ पंत बहुत तेज गति से कार चला रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं