अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जारी संशय के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सोमवार को कहा कि 'सही वक्त' आने पर इन सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी.
यह पूछे जाने पर कि रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम कब घोषित होंगे? अविनाश पांडेय ने कहा, 'अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र हैं. हमने जनता और पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जनों की भावनाओं के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है.'
नेहरू-गांधी परिवार का मजबूत किला कही जाने वाली रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. पार्टी कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश है कि अमेठी से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ें. खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी इसकी पैरवी कर चुके हैं. कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग और वामपंथी विचारधारा से प्रेरित होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप पर पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, 'यह (कांग्रेस का घोषणापत्र) देश के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इसमें ऐसी कौन सी चीजें हैं जो प्रधानमंत्री को तकलीफ दे रही हैं?'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी से पूछे सवाल
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, 'स्वाभाविक रूप से पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार की असफलता तथा लोगों के बीच उभरता रोष उन्हें मजबूर कर रहा है कि किस तरह लोकप्रिय घोषणापत्र से लोगों का ध्यान भटकाया जाए, लेकिन देश की जनता ने भाजपा का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल देखा है. उनकी गारंटियों और उनके जुमलों का असर क्या रहा है, यह सब देखा है. प्रधानमंत्री कृपा करके बताएं कि कब वह इस देश और समाज को बांटने का तथा समाज में जहर फैलाने का काम बंद करेंगे और लोकतंत्र को सही रूप में अपना काम करने देंगे.'
अखिलेश संग होगी रैली
अविनाश पांडेय ने कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हर स्तर पर यानी राज्य स्तर पर और लोकसभा स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर भी यह समन्वय बहुत ही सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन की एक बहुत बड़ी रैली उत्तर प्रदेश में होने जा रही है, जिसका समय और स्थान बहुत जल्द घोषित किया जाएगा. इस बारे में भी जानकारी जल्द साझा की जाएगी कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की संयुक्त प्रचार रैलियां कहां-कहां होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं